Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»धनबाद रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अचानक छत टूटी और गिरा कुत्ता
    Uncategorized

    धनबाद रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अचानक छत टूटी और गिरा कुत्ता

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के धनबाद रेलवे अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना घटी। ऑर्थो विभाग के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर पीआर ठाकुर एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे, तभी अचानक फॉल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। इसी के साथ एक कुत्ता भी सीलिंग से नीचे आ गिरा। इस हादसे में ऑपरेशन में सहयोग कर रहीं नर्स अंजलि को गंभीर चोटें आईं।

    आनन-फानन में रोका गया ऑपरेशन

    घटना के तुरंत बाद ऑपरेशन रोक कर मरीज को दूसरे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया। घायल नर्स अंजलि का इलाज किया गया। उन्हें कंधे और गर्दन में चोटें आई हैं। इस घटना ने अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों दोनों को हिला कर रख दिया है।

    कुत्तों ने बना रखा है घर

    बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर की छत और फॉल्स सीलिंग के बीच कुत्तों ने डेरा जमा लिया है। पुराने भवन में बड़े वेंटिलेशन होने के कारण कुत्ते आसानी से फॉल्स सीलिंग तक पहुंच जाते हैं। घटना के बाद भी ऊपर से कुत्तों के भौंकने की आवाजें आती रहीं, जिससे यह आशंका और गहरा गई कि वहां और भी पिल्ले मौजूद हैं।

    100 साल का अस्पताल, लेकिन हाल बेहाल

    धनबाद मंडल रेलवे अस्पताल इस साल अपना 100वां स्थापना वर्ष मना रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हालात बेहद खराब हैं। मरीजों को दवाएं नहीं मिलतीं, डॉक्टरों की कमी है, आरओ पानी तक उपलब्ध नहीं है। बारिश में छतें टपकती हैं और गंभीर मामलों में अक्सर मरीजों को ‘रेफर’ कर दिया जाता है।

    इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही

    अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी इंजीनियरिंग विभाग को दे दी थी, लेकिन चार घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यह घटना झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी सच्चाई उजागर करती है।

    Also Read : शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    Dhanbad hospital Dhanbad railway hospital dog in hospital false ceiling collapse healthcare crisis. hospital management Hospital Negligence hospital safety Indian healthcare system Jharkhand healthcare lack of maintenance leaking roof nurse injured old hospital building operation theatre accident Patient Complaints Patient Issues poor hospital facilities railway hospital surgery interrupted अस्पताल की छत टपकना अस्पताल की बदहाली अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में कुत्ता अस्पताल में मरम्मत की कमी अस्पताल में सुरक्षा अस्पताल सुविधाएं ऑपरेशन थिएटर हादसा ऑपरेशन रुकना झारखंड स्वास्थ्य सेवा धनबाद अस्पताल धनबाद रेलवे अस्पताल नर्स घायल पुराने अस्पताल भवन फॉल्स सीलिंग गिरना भारत स्वास्थ्य संकट मरीज शिकायतें मरीजों की समस्या रेलवे अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार बंद : विपक्ष ने पांच शहरों में हाईवे किया जाम, यातायात व्यवस्था ठप
    Next Article Swiggy में सेल्स मैनेजर पद पर वैकेंसी

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    झारखंड

    विधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी

    May 26, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप

    May 16, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    झारखंड

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन

    May 15, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.