Dhanbad : धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी धौड़ा में खाने पीने के विवाद और आपसी रंजिश गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक रवि पासी को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट और पत्थरबाजी के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने के लिए लोगों को खदेड़ा तब जा कर मामला शांत हुआ।
इधर, किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना में घायल रवि पासी के पिता बद्री पासी ने बताया कि बेटा घर के बाहर चाय पी रहा था, अचानक कुछ लोग उसपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
Also Read : सीएम हेमंत सोरेन से कई IAS-IPS अफसरों ने की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामनाएं
