Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»88 मिशनरी संस्थाओं को सीआईडी ने दिया नोटिस
    जोहार ब्रेकिंग

    88 मिशनरी संस्थाओं को सीआईडी ने दिया नोटिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की 88 मिशनरी संस्थाओं को विदेशों से मिले 2.65 अरब विदेशी फंड की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है। सीआईडी ने मिशनरी संस्थाओं को नोटिस भेजकर संस्थाओं से दस बिंदूओं पर जवाब मांगा है। सीआईडी के अधीन एटीएस के डीएसपी अभय कुमार यादव ने मिशनरी संस्थाओं को नोटिस भेज कर जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि वित्तिय वर्ष 2013- 14, 2014-15 और 2015-16 में झारखंड की एफसीआरए निबंधित संस्थाओं को मिले फंड की अनियमितता की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्रालय से की गई थी। गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र लिखकर जांच का आदेश दिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए थे। सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा व एंटी करप्शन ब्यूरो पूरे मामले की जांच कर रहे। एटीएस एसपी पी मुरूगन को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
    88 मिशनरी संस्थाओं को मिले 2.65 अरब विदेशी फंड की सीआईडी जांच शुरू
    क्या क्या जानकारी मांगी
    – एनजीओ का रजिस्ट्रेशन सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, कंपनी एक्ट या इंडियन ट्रस्ट एक्ट में से किसके तहत है।
    – संस्था बनने की तीथी, कार्यक्षेत्र, ऑफिस बेयरर के नाम व पते
    – फंडिंग का स्रोत एफसीआरए है या कोई दूसरा भी स्रोत है
    – पांच साल के आय व्यय का पूरा ब्यौरा
    – बैंक एकाउंट की पूरी जानकारी
    – संस्था की संपत्ति की वर्षवार जानकारी। मसलन क्या खरीदा, किससे खरीद हुई, जमीन की खरीद हुई तो खाता नंबर, प्लांट नंबर व अन्य जानकारी, कितने में खरीद हुई, बाजार मुल्य क्या है।
    – एफसीआरए के रजिस्ट्रेशन का पूरा डिटेल। एफसीआरए नंबर, एफसीआरए नंबर मिलने का वर्ष, सलाना विदेशी फंड प्राप्ति की जानकारी, दानदाता की जानकारी, तिमाही व वार्षिक आयकर रिर्टन की जानकारी, एफसीआरए बैंक एकाउंट डिटेल की जानकारी।
    – संस्थाओं से पूछा गया है कि क्या वह विदेशी व देश के भीतर के दानदाताओं के लिए अलग अलग बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं।
    – संस्था के किसी आफिस बेयरर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।
    – क्या संस्था का कोई आफिस बेयरर किसी आपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है।

    झारखंड मिशनरी संस्था विदेशी फंड सीआईडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मॉब लिंचिंग पर केंद्र गंभीर, हर जिले में लिंचिंग में शामिल अपराधी की लिस्ट हो रही तैयार
    Next Article झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों कुछ ऐसे किया जाएगा चिन्हित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.