Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा : पंचखेरौ नाव हादसा में निकाले गए 8 शव, 40 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव
    झारखंड

    कोडरमा : पंचखेरौ नाव हादसा में निकाले गए 8 शव, 40 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा। मरकच्चो के पंचखेरो डैम में रविवार को नाव हादसे में दूबे सभी 8 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं. एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की सुबह दो बच्चों के शव निकाले. घटना के लगभग 40 घंटे बाद इन दो शवों को निकाला जा सका. इसके पहले सोमवार को 6 शव निकाल लिए गए थे. मंगलवार की सुबह दोनो बच्चों में मृतक सीताराम यादव के पुत्र हर्षल कुमार उम्र 8 वर्ष व पुत्री साक्षमा उर्फ छोटी कुमारी उम्र 4 वर्ष है शामिल है.

    एनडीआरएफ 9 टीम के द्वारा बिना रुके बिना थके लगातार खोज जारी रखा गया जिसमे छह शव को सोमवार 2 बजे दिन तक निकाल लिया गया लेकिन उसके बाद से दोनो बच्चों का शव निकल नही सका था. सोमवार शाम को अभियान रूक दिया गया था और मंगलवार की सुबह चलाये गए अभियान में दोनों शव बरामद कर लिए गए. इसके पहले सीताराम यादव (40) और सेजल कुमारी (16), पलक कुमारी (14), अमित कुमार सिंह (14), राहुल कुमार (16) और शिवम कुमार (17) के शव मिल चुके हैं. ज्ञात हो कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग रविवार को पंचखेरो डैम में घूमने आए थे. नाव से सैर सपाटा कर रहे थे. इस दौरान नाव में पानी भर जाने से सभी लोग डूबने लगे. नाव डूबने के बाद घूमने आए नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए. वहीं नाविक भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया था.

    मरकच्चो के पचखेरो डैम में हुए नाव हादसा को लेकर मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कराया गया है. थाना में खेतो निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया है कि 17 जुलाई को 8:30 बजे सुबह घर पंचखेरो डैम घूमने निकले थे. 9 बजे कई लोगों के साथ पंचखेरो डैम घूमने आए थे. घुमने के क्रम में नाविक रोहित कुमार उम्र 16 वर्ष पिता नकुल राम साकिन गोरहंद थाना राजधनवार मिल गया और वह हम सभी को नाव पर घूमाने के लिए कहा. नाविक की बातों में आ कर घूमने के लिए नाव पर चढ़ गए. कुछ दूर जाने के बाद नाविक बोला थोड़ा नाव को बिच में ले जाते हैं कोई दिक्कत नहीं होगी. बीच में नाव पहुचते ही नाव में पानी भरने लगा तो हमलोग बोले कि नाव को वापस निकाल लो लेकिन नाविक रोहित नाव को वहीं छोड़ कर भाग गया. इसी बीच नाव में पानी भर जाने से मेरे साथ सभी व्यक्ति डूबने लगे, मैं किसी तरह डैम में ही खड़े एक सूखे पेड़ को पकड़ कर सांस लिया. हल्ला होने पर मछुआरे द्वारा मुझे निकाला गया, बाकी सभी लोग डैम में डूब गए और उनकी मौत हो गई. उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि नाविक की लापरवाही से ही सभी लोगो की मौत हुई है. 

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिविल कोर्ट के अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद
    Next Article Breaking News : चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय गिरफ्तार, राकेश ओझा मामले में हुई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.