हजारीबाग: हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में रियाडा कंपनी परिसर में संचालित पवन पुत्र स्पंज आयरन प्लांट के चिमनी (बायलर) में हुए ब्लास्ट से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल हजारीबाग के एक प्राइवेट अस्पताल में भेज कर इलाज करवाया जा रहा है. मौके पर पहुंचे बरही प्रखंड क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने बताया कि हमने यहां पहुंचकर जांच की है अब तक 7 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं हमारे द्वारा खोजबीन की जा रही है कि कहीं कोई मजदूर ब्लास्ट में फंसा तो नहीं है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी के भी मौत की सूचना नहीं है. आपको बता दें कि यह स्पंज आयरन की फैक्ट्री थी, जहां यह सभी मजदूर कार्य कर रहे थे. अचानक से फैक्ट्री के चिमनी में हुए ब्लास्ट से सभी घायल हुए हैं.
पवन पुत्र स्पंज आयरन प्लांट के चिमनी में ब्लास्ट, 7 मजदूर घायल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

