Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑस्कर 2025 की दावेदार लिस्ट में शामिल हुई 7 इंडियन फिल्में
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑस्कर 2025 की दावेदार लिस्ट में शामिल हुई 7 इंडियन फिल्में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 8, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑस्कर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अब बस दो महीने ही बाकी हैं. ऐसे में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने साल 2025 के ऑस्कर के लिए 323 फिल्मों की लिस्ट बनाई है, जिसमें 207 फिल्में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी की दौड़ में शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार इस दावेदारों की लिस्ट में भारत की 7 फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई है. ऑस्कर के लिए चुनी गई इन फिल्मों का आनंद आप ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी ले सकते हैं. आइये जानते हैं कि ऑस्कर के लिए चुनी गई लिस्ट में भारत की कौन-कौन सी फिल्में शामिल है.

    दावेदारों में शामिल ये 7 भारतीय फिल्में…

    • कंगुवा (तमिल)
    • आदुजीविथम : द गोट लाइफ (हिन्दी)
    • संतोष (हिन्दी)
    • स्वतंत्र्य वीर सावरकर (हिन्दी)
    • ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (मलयालम-हिन्दी)
    • गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिन्दी-अंग्रेजी)
    • पुतुल (बंगाली)

    कंगुवा :

    ऑस्कर की दावेदारी लिस्ट में शामिल हुई साउथ स्टार सूर्या और बॉलीवुड ऐक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘कंगुवा’ ने सभी को हैरान कर दिया है. यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस नाकाम साबिक हुई. इसके बावजूद यह ऑस्कर की दावेदारी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. 14 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. समीक्षों ने फिल्म के फ्लॉप होने की वजह कमजोर स्क्रिप्ट बताई है. यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.

    आदुजीविथम: द गोट लाइफ

    ब्लेसी की निर्देशित और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीविथम: द गोट लाइफ’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. पिछले साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा जिमी जीन-लुई, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी और अमला पॉल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं.

    संतोष :

    संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ इंडियन विजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसे यूनाइटेड किंगडम के जरिए ऑस्कर 2025 में एंट्री मिली है. इस फिल्म को मूबी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

    स्वतंत्र्य वीर सावरकर :

    रणदीप हु़ड्डा की फिल्म ‘स्वतंत्र्य वीर सावरकर’ 2024 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल है. इसके बावजूद इस फिल्म में ऑस्कर 2025 के लिए अपनी दावेदारी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. 22 मार्च 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

    ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट :

    ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेटेड यह फिल्म एक नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. दिव्या प्रभा, कनी कुसरुति, हृदु हारून, छाया कदम और टिंटूमोल जोसेफ के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म कई सीन से दर्शकों को इमोशनल कर देती है.

    गर्ल्स विल बी गर्ल्स :

    सुचि तलाटी की निर्देशित फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में इंग्लिश सब-टाइटल के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. यह एक 16 साल की मीरा नाम की लड़की की कहानी है जो हिमालय के एक सख्त बोर्डिंग स्कूल में रोमांस और इच्छा की खोज करती है. इस फिल्म में बेटी-मां के बीच स्टोरी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है.

    पुतुल :

    इंदिरा धर की पुतुल पहली बंगाली फिल्म है जिसे ऑस्कर के लिए चुना गया है. पिछले साल, इसका प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में मार्चे डू फिल्म केटेगरी के तहत हुआ था. यह बंगाली फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

    Also read : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

    Also read : DGP, DIG और SP पर ASI को करना है केस… मामला जान चौंक जायेंगे आप

    Also read :चीन भेजा जा रहा था 1680 किलो इंसानी बाल, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Also read :महाकुंभ 2025 : संगम में डुबकी लगाएंगे अमिताभ, आलिया ,रणवीर समेत कई सितारे

    Also read :एंबुलेंस व बुलेट की टक्कर में जिन्दा जल गया शख्स

    97th Academy Awards 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स Aadujeevitham: The Goat Life Academy of Motion Picture Arts and Sciences All We Imagine As Light Bengali Film Best Picture Category Girls Will Be Girls Hindi Film Indian Cinema Indian Films Kanguva Malayalam-Hindi Film Oscar Contenders Oscars 2025 OTT Platform Putul Santosh Swatantrya Veer Savarkar Tamil Film आदुजीविथम: द गोट लाइफ एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट ऑस्कर 2025 ऑस्कर दावेदार ओटीटी प्लेटफॉर्म कंगुवा गर्ल्स विल बी गर्ल्स तमिल फिल्म पुतुल बंगाली फिल्म बेस्ट पिक्चर कैटेगरी भारतीय फिल्में भारतीय सिनेमा मलयालम-हिन्दी फिल्म संतोष स्वतंत्र्य वीर सावरकर हिन्दी फिल्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटल गया बड़ा ट्रेन हादसा, नहीं तो सैकड़ों लोगों की चली जाती जान !
    Next Article CM नीतीश ने छपरा को दी 425 करोड़ की सौगात, बनेगा मेडिकल कॉलेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.