Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लॉकडाउन के दौरान 5 शहरों में 54 प्रतिशत घटी जहरीली हवा
    जोहार ब्रेकिंग

    लॉकडाउन के दौरान 5 शहरों में 54 प्रतिशत घटी जहरीली हवा

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोविड -19 के कारण लागू लॉकडाउन ने पांच भारतीय शहरों चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में खतरनाक वायु प्रदूषकों को करीब 54 प्रतिशत तक कम कर दिया है। इससे एक भारतीय मूल के शोधकर्ता के नेतृत्व वाली ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की टीम ने पाया है कि वायु में प्रदूषकों के घटने से 630 लोग समय से पहले मौत का निवाला बनने से बच गए हैं। भारत में मार्च 2020 के अंत से लागू लॉकडाउन व सामाजिक आइसोलेशन से करीब 130 करोड़ आबादी की जिंदगी प्रभावित हुई है।

    ब्रिटेन में सरे विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व शोधकर्ता प्रशांत कुमार ने कहा, “कोविड -19 का दुनिया भर के अरबों लोगों के जीवन और आजीविका पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।”

    कुमार ने आगे कहा, “वहीं इस दुखद वैश्विक घटना ने हमें उन मानव गतिविधियों के प्रभाव की मात्रा को निर्धारित करने का मौका दिया है, जिसने हमारे पर्यावरण पर और विशेष रूप से हमारी वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया है।”

    सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी जर्नल में प्रकाशित शोध में टीम ने लॉकडाउन की शुरुआत से पांच भारतीय शहरों में वाहनों और अन्य गैर-वाहन स्रोतों से उत्पन्न हानिकारक महीन कण पदार्थ (पीएम2.5) के स्तरों का अध्ययन किया। शोध में उन्होंने 11 मई, 2020 तक की अवधि पर गौर किया।

    टीम ने पीएम 2.5 के वितरण का विश्लेषण किया।

    वहीं शोध टीम ने अपने काम में इन लॉकडाउन वायु प्रदूषण के आंकड़ों की तुलना पिछले पांच वर्षों की समान अवधि से की।

    अंत में परिणामों से पता चला कि लॉकडाउन ने सभी पांच शहरों में हानिकारक कणों की संख्या को कम कर दिया, जिसमें मुंबई में 10 प्रतिशत तक की कमी देखी गई और दिल्ली में 54 प्रतिशत तक की कमी हुई।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसब्जियों की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ा, 1 महीने में दोगुना हुआ दाम
    Next Article बिहारः लापरवाही की हद पार, अस्पताल में वेंटिलेटर बंद होने से आईसीयू में भर्ती महिला की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.