Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 11:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»कपड़े की दुकान से 50 लाख की चोरी, विरोध में दुकानें बंद
    गढ़वा

    कपड़े की दुकान से 50 लाख की चोरी, विरोध में दुकानें बंद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा में एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता की दुकान शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय-मुन्ना ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर सोना, चांदी, कपड़े और नकदी सहित करीब 50 लाख रुपये के सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

    जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे की ओर से लोहे की ग्रिल में लगे ताले तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कपड़े समेट लिया। सुबह जब व्यवसायी दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकान के अंदर का नजारा पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। अलमीरा टूटी हुई थी और जेवरात व कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे।

    बताया जा रहा है कि दुकान में रखे एक लोहे का लॉकर चोर तोड़ नहीं सके और उसे ले जाने की कोशिश भी नाकाम रही। वारदात के दौरान चोरों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्डडिस्क भी अपने साथ ले गए जिससे जांच में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

    घटना की जानकारी मिलते ही बिसुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पीड़ित व्यवसायी ने गुरुवार को बताया कि वह रोज की तरह बुधवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। बाद में उनके माता-पिता दुकान के ऊपर स्थित दूसरी मंजिल पर सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

    चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मामले का खुलासा नहीं होता, तब तक सभी दुकानों को बंद रखकर विरोध किया जाएगा।

    Also Read : जुबली पार्क गेट पर दिनदहाड़े छीना था मोबाइल, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    50 lakh rupees stolen from a clothing store; shops closed in protest. कपड़े की दुकान से 50 लाख की चोरी विरोध में दुकानें बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुबली पार्क गेट पर दिनदहाड़े छीना था मोबाइल, चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Next Article अलाव तापने के दौरान साड़ी में लगी आग, नवविवाहिता की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.