Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 6:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»सर्च आपरेशन में मिला 5 किलो का आईईडी बम, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट
    चाईबासा

    सर्च आपरेशन में मिला 5 किलो का आईईडी बम, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2024Updated:August 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन और विभिन्न सीआरपीएफ बटालियनों की टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत टोन्टो थानांतर्गत वनग्राम राजबासा के पास जंगली क्षेत्र में एक आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते की सहायता से इस आईईडी को नष्ट कर दिया है.

    यह अभियान नक्सल विरोधी अभियान को जारी रखते हुए सुरक्षा बलों की सतर्कता और तत्परता को दर्शाता है. बता दें कि इस अभियान की शुरुआत 10 अक्टूबर 2023 को गोईलकेरा और टोन्टो थानांतर्गत कई गांवों में की गई थी. जिसमें नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया. सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 5 किलोग्राम के आईईडी को बरामद कर लिया गया.

    अधिकारियों की माने तो शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है. इसे लेकर संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

     

    आईईडी नक्सल विरोधी अभियान नष्य बम सर्च आपरेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार में ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब की खेप, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी
    Next Article खोए हुए मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, एसएसपी को कहा थैंक्यू

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    Latest Posts

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.