Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता समेत 38 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
    झारखंड

    रांची के पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता समेत 38 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा राज्य के 38 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा वीरता के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाना है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटिया थाना क्षेत्र के लतार कुंदरीझोर में 3 साल पहले आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान सैकड़ों की भीड़ के बीच 25 लाख के इनामी कुख्यात संदीप सोरेन उर्फ मोतीलाल सोरेन को गिरफ्तार करने वाले तत्कालीन चाईबासा एसपी अनीश गुप्ता को वीरता पदक मिलेगा। अनीश गुप्ता वर्तमान में जैप वन के कमांडेंट हैं। वीरता पदक पाने वालों में उनके अलावा जैप वन का एक जवान राजू सोए भी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के कुल 38 पदाधिकारियों कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक मिलेगा।
    वहीं, विशिष्ठ सेवा के लिए धनबाद जिला बल के नंद किशोर सिंह को पदक मिलेगा। जबकि, जिन 35 पुलिसकर्मियों का नाम सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में शामिल है उनमें पुनि राजेश प्रकाश सिन्हा, अनि जयप्रकाश सिंह, अनि मुक्तिमान थापा, अनि मानसिद्ध हेरेंज, सअनि लक्ष्मण कुमार सिंह, सअनि मो इश्तेयाक अहमद, हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ, हवलदार शिवपूजन प्रसाद, हवलदार चंद्रभानु सिंह, हवलदार भरत गुरूंग, हवलदार निश्तार सुंडी, हवलदार हेम्ब्रम साईबु बाड़ा, डीएसपी सुधीर कुमार, सअनि देवेंद्र कुमार सिंह, हवलदार प्रफुल्ल किड़ो, हवलदार भानू प्रताप, परमेश्वर प्रसाद, रनबीर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार भगत, शंकर नाथ, श्यामल कुमार मंडल, रतन लाल लायेक, चितरंजन प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार रंजन, जमाल अहमद, जेरोम बाखला, प्रेम कुमार, दिनेश प्रसाद, इफ्तेखार खां, निरंजन भगत, रामेश्वर सिंह यादव, इरकन कुजूर, पुष्पा टोप्पो, सुनील कुमार और मो अमजद खां के नाम शामिल हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीसीसीएल के सहायक प्रबंध अभियंता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
    Next Article रांची में दो नाबालिगों की हत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला एक शव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.