Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद
    झारखंड

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    360 हाई स्कूलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के 360 हाई स्कूलों को इंटरमीडिएट (प्लस टू) स्तर तक अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार से 3600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। इसके लिए राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रस्ताव सौंपा है।

    प्रस्ताव के मुताबिक, हर जिले में 15 स्कूलों को प्लस टू में बदला जाएगा। एक स्कूल को अपग्रेड करने में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिनसे आधुनिक लैब, पुस्तकालय, शौचालय और अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा।

    नई शिक्षा नीति से इंटर स्तर की पढ़ाई प्रभावित

    रामदास सोरेन ने बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद डिग्री कॉलेजों और अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए सीमित विकल्प मिल पा रहे हैं। राज्य में हर साल करीब 5 लाख छात्र मैट्रिक पास करते हैं, लेकिन पर्याप्त प्लस टू स्कूल नहीं हैं। इसी कारण नए प्लस टू स्कूलों की ज़रूरत महसूस की जा रही है।

    कुल 4440 करोड़ की मांग

    राज्य सरकार ने सिर्फ स्कूल अपग्रेडेशन ही नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कुल 4440 करोड़ रुपये की मांग की है, जिसमें शामिल हैं

    • आईसीटी लैब: 160 स्कूलों के लिए 10.24 करोड़ और 7488 मध्य विद्यालयों के लिए 479.23 करोड़ रुपये
    • स्मार्ट क्लास: 584 हाई और प्लस टू स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए 14 करोड़ रुपये
    • व्यावसायिक शिक्षा: 1794 स्कूलों में कौशल आधारित शिक्षा के लिए 336.37 करोड़ रुपये
    • बुनियादी सुविधाएं: हर स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए 30.97 लाख रुपये प्रति स्कूल

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो यह राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य को नया आयाम देगा और झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।

    Also Read : जन्म प्रमाण पत्र घोटाला बेनकाब, नगर निगम की छापेमारी में दुकान सील

    Also Read : एनडीए सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

    Also Read :  CM नीतीश का अचानक वाणावर दौरा, बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के साथ विकास कार्यों का लिया जायजा

    Also Read :  Sanchar Saathi ऐप अब 22 भाषाओं में उपलब्ध, 24 घंटे में रोकी गईं 1.35 करोड़ फर्जी कॉल्स

    Also Read :  झारखंड के हर गांव को आत्मनिर्भर बनाना सीएम हेमंत का लक्ष्य : दीपिका पांडेय सिंह

    ICT लैब इंटर की पढ़ाई इंटरमीडिएट शिक्षा केंद्र सरकार सहायता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्र सुविधा झारखंड न्यूज झारखंड शिक्षा नीति झारखंड शिक्षा समाचार झारखंड सरकार झारखंड हाई स्कूल नई शिक्षा नीति प्लस टू स्कूल राज्य शिक्षा ढांचा लैब और पुस्तकालय व्यावसायिक शिक्षा शिक्षा फंडिंग शिक्षा बजट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सरकारी स्कूल विकास स्किल बेस्ड एजुकेशन स्कूल अपग्रेडेशन स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कूली शिक्षा सुधार स्मार्ट क्लास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLand For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन
    Next Article भारत ने फिर ठुकराया पाकिस्तान से मुकाबला, WCL सेमीफाइनल रद्द

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.