Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 6:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उग्रवादी संगठन PLFI के 3 अपराधी गिरफ्तार, एक बाइक, 11 मोबाइल, संगठन का पर्चा व चंदा रसीद, रायफल सिलिंग तथा गरम पट्‌टी बरामद
    झारखंड

    उग्रवादी संगठन PLFI के 3 अपराधी गिरफ्तार, एक बाइक, 11 मोबाइल, संगठन का पर्चा व चंदा रसीद, रायफल सिलिंग तथा गरम पट्‌टी बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के खूंटी जिले के कोनबीरकेला में सुरक्षा बलों की ओर से की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान जीवन सुरीन उर्फ लगनू उर्फ बोंका, अनील मांझी और अनमोल गुड़िया के रूप में की गई है।

    पूछताछ में पता चला है कि यह सभी उग्रवादी पुलिस और CRPF की ओर से नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। सर्च ऑपरेशन के लिए निकलने वाली सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीम के बारे में अपने दस्ते के लोगों को सूचना देने का काम कर रहे थे। इन अपराधियों के पास से एक बाइक, 11 मोबाइल फोन, संगठन का पर्चा व चंदा रसीद, रायफल सिलिंग तथा गरम पट्‌टी बरामद की गई है। जांच में यह भी पता चला है कि गत 3 फरवरी को गुदड़ी इलाके में सुरक्षा बलों व उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में यह सभी शामिल थे। ज्ञात हो की इन दिनों खूंटी पुलिस, पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, CRPF की अलग-अलग बटालियन, झारखंड जगुआर की टीमें एक साथ मिलकर खूंटी व पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

    इससे उग्रवादियों में दहशत है। हाल ही में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भी हुई थी। लिहाजा अपना अस्तित्व बचाने के लिए उग्रवादी संगठन सुदूर जंगली इलाके में अलग-अलग ठिकाना बनाकर छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों के हर मूवमेंट की खबर रखने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बलों को समय रहते इसकी भनक लग गई। इसके बाद संगठन के स्लीपर सेल को खोजने का काम शुरू हुआ। छापेमारी अभियान में ASP अभियान खूंटी रमेश कुमार, CRPF के द्वितीय कमान अधिकारी पीआर मिश्रा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ओम प्रकाश तिवारी सहित कुल 9 अधिकारी और जवानों की टीम शामिल रहीं। इसमें खूंटी के अलावा चाईबासा व रांची के अधिकारी भी शामिल रहे।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑफलाइन होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा, शिक्षा विभाग ने JAC को दिए तैयारी के आदेश
    Next Article वासेपुर के प्रिंस खान ने आउटसोर्सिंग लाइजनिंग अधिकारी से मांगी रंगदारी, एके 47 से मरवाने की धमकी दी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.