Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2026 ♦ 7:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नाले में मिट्टी के मलबे के नीचे दबकर 22 वर्षीय सौरभ कोल की मौत, दो बच्चों की जान बचाने के लिए नाले में कूदा था
    झारखंड

    नाले में मिट्टी के मलबे के नीचे दबकर 22 वर्षीय सौरभ कोल की मौत, दो बच्चों की जान बचाने के लिए नाले में कूदा था

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा पंचायत में दो बच्चों को बचाने में सौरभ कोल की मौत हो गई. हालांकि सौरभ ने आखिरी सांस तक अपनी बहादूरी का परिचय देते हुए मलबे में दबे गांव के दो बच्चों की जान बचाई. घटना की सूचना पाकर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची. जहां ग्रामीणों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की और पुलिस को शव ले जाने नहीं दिया. ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

    जानकारी के अनुसार घाघरा पंचायत के तालबेड़िया गांव के कोल टोला स्थित निजी तालाब का जीर्णोद्धार का काम चल रहा था. तालाब में कम मात्रा में पानी था उसकी निकासी को लेकर तालाब में नाले का निर्माण करवाया गया था, जिससे पानी की निकासी हो रही थी. टोला के दो बच्चे 9 साल का कुंदन कोल और 8 साल का ओम प्रकाश कोल पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में मछली पकड़ रहे थे, जबकि 22 वर्षीय सौरभ कोल तालाब में नहाने करने जा रहा था. अचानक नाले का मलबा भरभरा कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर गया और बच्चे चिल्लाने लगे. सौरभ हिम्मत दिखाते हुए नाले में कूद पड़ा और मलबे में दबे दोनों बच्चों को निकाल कर बाहर कर दिया. इसी बीच अचानक ढेर सारा मलबा सौरभ के ऊपर गिर गया. सौरभ मलबे में दबकर छटपटाने लगा. दोनों बच्चे दौड़कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

    सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर नाला के पास पहुंचे और सौरभ को मलबे से निकाला लेकिन तब तक सौरभ दम तोड़ चुका था. सौरभ की मौत से पूरा कोल टोला और तालबेड़िया गांव में शोक की लहर है. परंतु सभी सौरभ के हिम्मत की प्रशंसा भी कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि सौरभ ने जाते जाते दो बच्चों की जान बचाई. सौरभ के पिता किशन कोल, मां पद्दा कोल और बड़े भाई आंख से दिव्यांग राजू कोल का रो रो कर बुरा हाल है. घर के सभी सदस्य दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं. बड़ा भाई राजू आंख से दिव्यांग होने के कारण काम नहीं कर पाता.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिनोबली स्कूल के छात्र की मौत, पुलिस ने शुरू की जाँच; CCTV फुटेज खंगाला
    Next Article बोकारो: ड्यूटी पर जा रहे सीसीएल कर्मी की ऑटो पलटने से मौत, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    गिरिडीह

    टेलीग्राम ग्रुप से फैला रहा था बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो-फोटो, CID ने गिरिडीह से दो को दबोचा

    May 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम और पिकअप लूटने के लिए हुई थी जवान की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    May 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी समारोह में गये युवक की संदिग्ध मौ’त, प्रेमिका हिरासत में

    May 16, 2026
    Latest Posts

    टेलीग्राम ग्रुप से फैला रहा था बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो-फोटो, CID ने गिरिडीह से दो को दबोचा

    May 16, 2026

    आम और पिकअप लूटने के लिए हुई थी जवान की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    May 16, 2026

    शादी समारोह में गये युवक की संदिग्ध मौ’त, प्रेमिका हिरासत में

    May 16, 2026

    अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग

    May 16, 2026

    महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.