Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिजली पोल तोड़कर पलटा 22 चक्का हाईवा, सड़क पर बिखरा रिडक्शन कोयला
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली पोल तोड़कर पलटा 22 चक्का हाईवा, सड़क पर बिखरा रिडक्शन कोयला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 5, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू क्षेत्र में कथित तौर पर चल रहे अवैध रिडक्शन कोयला कारोबार की एक बड़ी कड़ी शुक्रवार तड़के सामने आई, जब रिडक्शन कोयला लदा 22 चक्का हाईवा असंतुलित होकर पलट गया। हादसा सौंदा डी-पतरातू मुख्य मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे हुआ। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बिजली के पोल को नुकसान पहुंचने से इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार हाईवा (संख्या JH02 BC 2054) घाटो क्षेत्र से रिडक्शन कोयला लेकर पतरातू रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान सौंदा डी में अंबेडकर भवन के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवा पलट गया।

    हादसे के बाद वाहन पर लदा रिडक्शन कोयला सड़क किनारे बिखर गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक टेकलाल महतो को वाहन से बाहर निकाला गया। उसे हल्की चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

    हादसे के बाद उठे कई सवाल

    घटना के बाद इलाके में रिडक्शन कोयले के परिवहन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पतरातू रेलवे साइडिंग के आसपास लंबे समय से रिडक्शन कोयले की खरीद-बिक्री और उपयोग का अवैध खेल चल रहा है। आरोप है कि कम कीमत पर खरीदे गए रिडक्शन कोयले को अन्य कोयले में मिलाकर बाहर की फैक्ट्रियों तक भेजा जाता है, जिससे कुछ लोगों को भारी मुनाफा होता है।

    आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है कारोबार?

    स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटो से पतरातू तक रिडक्शन कोयला ले जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यह कारोबार कब से और किसके संरक्षण में चल रहा है। हादसे के बाद अब प्रशासन और संबंधित विभागों की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

    जांच की मांग तेज

    दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि रिडक्शन कोयले का अवैध परिवहन हो रहा है तो इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।

    Also Read : ट्रैफिक को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज, प्रमुख चौक-चौराहों पर बनेंगे 10 नए स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट

    22-wheeler Hyva truck overturns after knocking down electric pole; 'reduction coal' scattered on the road. बिजली पोल तोड़कर पलटा 22 चक्का हाईवा सड़क पर बिखरा रिडक्शन कोयला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज, प्रमुख चौक-चौराहों पर बनेंगे 10 नए स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट
    Next Article CBI ने रांची से दिल्ली शिफ्ट किया निंबू पहाड़ अवैध खनन केस, जांच की रफ्तार होगी तेज

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.