Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 9:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में 21,000 परीक्षार्थी हुए शामिल, सील बंद बक्से में था क्वेश्चन पेपर
    झारखंड

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में 21,000 परीक्षार्थी हुए शामिल, सील बंद बक्से में था क्वेश्चन पेपर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा-2023 आज 21 सितंबर को रांची में 135 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 60,000 परीक्षार्थियों में से लगभग 21,000 ने परीक्षा में भाग लिया. उन्होंने आगे बताया कि कल 22 सितंबर 2024 को रांची में 136 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पहले पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र सील बंद बक्सों में सुरक्षित रखे गए थे, जिन्हें कोड वाले ताले से बंद किया गया था. ताले को खोलने के लिए आवश्यक कोड परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले आयोग द्वारा उपलब्ध कराया गया.

    गश्ती दंडाधिकारियों की तैनाती

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 72 गश्ती दंडाधिकारी तैनात किए गए थे. इसके अलावा सभी 136 परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, परीक्षा पर्यवेक्षक और महिला-पुरुष पुलिस बल भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के तहत स्ट्रांग रूम से सील बंद बक्से और चाबी गश्ती दंडाधिकारियों द्वारा पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए. उपायुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षा हॉल में प्रश्नपत्र बांटने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उपस्थित परीक्षार्थियों के सामने बक्सों को खोला गया और उनके हस्ताक्षर प्राप्त किए गए.

     

     

    आयोग उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा कोड गोपनीयता जेएसएससी झारखंड परीक्षा आयोजन परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी प्रश्नपत्र रांची वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा सीजीएल परीक्षा सील बंद बक्सा सुरक्षा इंतजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाएं चमक उठी
    Next Article शिक्षकों ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का जताया आभार, जानें क्यों

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में अलर्ट

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 16 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 16, 2025

    झारखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में अलर्ट

    September 16, 2025

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.