जामताड़ा: अंतर जिला स्थानांतरण के तहत गृह जिले में योगदान करने वाले शिक्षकों ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का आभार व्यक्त किया. इसके लिए राजकीय प्लस टू विद्यालय नाला में एक समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हमेशा तत्पर रही है. उन्होंने अंतर जिला स्थानांतरण को शिक्षकों के लिए जरूरी बताया और इस मुद्दे के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भी धन्यवाद किया. शिक्षक इमोन दास गुप्ता और एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने स्पीकर के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अंतर जिला स्थानांतरण के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार मंडल ने किया. जिसमें कई शिक्षकों ने भाग लिया.
शिक्षकों ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का जताया आभार, जानें क्यों

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

