Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में शुरू हुई 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, आईजी ने किया उद्घाटन
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में शुरू हुई 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, आईजी ने किया उद्घाटन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग में मंगलवार को 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। जोनल आईजी सुनील भास्कर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन के साथ चतरा, गिरिडीह, कोडरमा और रामगढ़ के एसपी, अन्य पुलिस अधिकारी, टीम मैनेजर, टीम कैप्टन, प्रतिभागी खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 242 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें हजारीबाग से 45, गिरिडीह से 33, कोडरमा से 52, चतरा से 40 और रामगढ़ से 72 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

    विभिन्न खेलों में होगी प्रतिभा की परीक्षा

    प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स की कई स्पर्धाएं होंगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो जैसे मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

    खेल से बढ़ती है टीम भावना और अनुशासन

    उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अहम हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है। टीम खेलों से सहयोग, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।

    राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खुलते हैं मौके

    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से राज्य का गौरव बढ़ता है और उन्हें सेवा में भी लाभ मिलता है।

    खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

    कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और कहा गया कि वे खेल भावना के साथ मैदान में उतरें और अपने प्रदर्शन से जिले व राज्य का नाम रोशन करें।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव: 3 बजे तक 69.07% मतदान, बूथों पर जारी है मतदाताओं की भीड़

    20th North Chotanagpur Regional Police Sports Competition started in Hazaribagh IG inaugurated it. आईजी ने किया उद्घाटन हजारीबाग में शुरू हुई 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने राज्यपाल से की भेंट
    Next Article सर्दियों में वॉटर हीटर इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी, छोटी लापरवाही बन सकती है जानलेवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.