Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 9:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू सेंट्रल जेल से शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, कई कुख्यात हैं यहां कैद
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू सेंट्रल जेल से शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, कई कुख्यात हैं यहां कैद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू सेंट्रल जेल से करीब 200 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इन कैदियों का ट्रांसफर कई चरणों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा। जेल में क्षमता से अधिक कैदियों के बंद होने के कारण यह फैसला लिया गया है। यहां बंद 200 कैदियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पलामू सेंट्रल जेल में वर्तमान में करीब 925 कैदी बंद हैं, जबकि इसकी क्षमता केवल 760 कैदियों की है। इनमें से 300 से अधिक सजायाफ्ता कैदी हैं और कई नक्सली संगठन से जुड़े कुख्यात कैदी भी यहां बंद हैं। तीन कैदी ऐसे भी हैं जिन्हें फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

    फिलहाल पलामू सेंट्रल जेल पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां नक्सली संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप पिछले कई महीनों से बंद है। हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को यहां ट्रांसफर किया गया है, वहीं गैंगस्टर डब्लू सिंह भी आत्मसमर्पण के बाद इसी जेल में रखा गया है। कोयलांचल और जमशेदपुर के कई हाई प्रोफाइल कैदी भी इस जेल में हैं।

    जेलर आशीष कुमार ने 200 कैदियों के ट्रांसफर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कैदियों को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी और डीआईजी स्तर से डीसी और एसपी को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। पलामू सेंट्रल जेल अंग्रेजों के शासनकाल में बनाया गया था और आज भी यह झारखंड की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों में गिना जाता है।

    Also Read : RIMS में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, वेंटिलेटर पर भर्ती, जांच शुरू

    200 prisoners will be shifted from Palamu Central Jail many notorious criminals are imprisoned here कई कुख्यात हैं यहां कैद पलामू पलामू सेंट्रल जेल से शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleATS का चौंकाने वाला खुलासा- झारखंड के 285 लोग देश-विदेश के आतंकी संगठनों से जुड़े
    Next Article नसबंदी और टीकाकरण के बाद वापस उसी जगह छोड़ दिये जायेंगे कुत्ते : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    लौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…

    October 7, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025
    चाईबासा

    चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

    October 7, 2025
    Latest Posts

    लौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…

    October 7, 2025

    निरहुआ और आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज… जानिए वजह

    October 7, 2025

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025

    चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

    October 7, 2025

    भानू मांझी गिरोह का सक्रिय रंगदार मनीष सिंह गिरफ्तार, हथियार जब्त

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.