Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे, चार साल की सजा पूरी की
    Uncategorized

    पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे, चार साल की सजा पूरी की

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कराची : पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में चार साल की सजा पूरी करने के बाद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को पाकिस्तान के लांधी जिला जेल से रिहा कर दिया गया. रिहा किए गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए सोमवार को उन्हें वाघा सीमा पर लाया जाएगा. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    लांधी जेल के अधीक्षक इरशाद शाह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों द्वारा मछुआरों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद सद्भावना के तौर पर उन्हें रिहा कर दिया गया. रिहा किए गए अधिकतर मछुआरे गुजरात के हैं. इरशाद शाह ने कहा, ‘इन मछुआरों ने चार साल जेल में गुजारे थे और हमारी सरकार द्वारा सद्भावना के तौर पर आज उन्हें रिहा कर दिया गया है.’

    गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन एधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में वाघा सीमा तक ले जाने की व्यवस्था की, जहां से उन्हें सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.

    इरशाद शाह ने कहा, ‘हमने रिहा किए गए मछुआरों को एधी फाउंडेशन को सौंप दिया है जोकि उनकी सभी यात्रा और अन्य खर्चों का ख्याल रख रहा है. वे अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर जाएंगे.’ अधिकारी ने कहा कि अब भी 588 भारतीय नागरिक लांधी जेल में बंद हैं, जिनमें से अधिकांश मछुआरे हैं.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैप वन ग्रांउड में झारखंड स्थापना दिवस पर भव्य परेड, सीएम हेमंत सोरेन ने 57 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
    Next Article सूडान में अल-जजीरा के ब्यूरो प्रमुख गिरफ्तार, घर पर छापा मार लिया हिरासत में

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.