
Giridih : गिरिडीह के गांधी चौक पर बीती देर शाम एक दुखद घटना हुई। तेज बारिश के दौरान 2 साल का मासूम अंकुश ठाकुर नाले में बह गया। वह अपने माता-पिता के साथ कपड़े खरीदने बाजार आया था। बारिश तेज होने पर उसकी मां उसे गोद में लेकर नाले के किनारे खड़ी हो गई थी, तभी बच्चा अचानक फिसलकर नाले में गिर गया। परिजन बचाने दौड़े, लेकिन तेज बहाव में बच्चा दूर चला गया।
रातभर चला बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रातभर जेसीबी मशीनों से नाले के हिस्से तोड़े गए और पानी निकाला गया, लेकिन बच्चा नहीं मिला। बच्चे की मां पास के दुर्गा मंदिर में बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना करती रही। बारिश और अंधेरे के कारण रात तीन बजे रेस्क्यू रोकना पड़ा।
सुबह से फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
रविवार सुबह प्रशासन ने फिर से बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया। नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि जेसीबी और पंप की मदद से नाले की गहराई तक जांच की जा रही है। बच्चा मंगरोडीह गांव का रहने वाला है और उसके परिवार में वह इकलौता बेटा है। प्रशासन बच्चे को खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
आक्रोशित लोग सड़क जाम कर विरोध जताए
इस हादसे के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। रविवार सुबह लोगों ने बड़ा चौक पर सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में तेज कार्रवाई होती तो मासूम को बचाया जा सकता था।
Also Raed : झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Also Raed : टंडवा में फ्लाई एश लोडिंग साइट पर फा’यरिंग, बाल-बाल बचा ट्रक चालक
Also Raed : आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री