Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 2:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हरियाणा में 30 से 40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 2 ठग जमशेदपुर से गिरफ्तार, कैश और ज्वेलरी बरामद
    झारखंड

    हरियाणा में 30 से 40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 2 ठग जमशेदपुर से गिरफ्तार, कैश और ज्वेलरी बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। जमशेदपुर में जुगसलाई थाना क्षेत्र से हरियाणा पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने बताया कि, दोनों शातिर ठग हरियाणा में करोड़ों रुपये की ठगी करने के बाद से फरार थे। बता दें कि, पुरानी बस्ती में रहने वाले मोहम्मद फहीम और वाहिद अहमद अंसारी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों ठगों के पास से ठगी के पैसे से खरीदी गई एक नई कार को भी जब्त किया गया।इसके अलावा भारी मात्रा में नगद और जेवर बरामद किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, जुगसलाई के रहने वाले दोनों ठग हरियाणा में अपना नाम बदलकर रह रहे थे। एक ने अपना नाम बदल कर सरनेम अग्रवाल कर लिया था, वहीं दूसरे ठग ने अपना नाम बदलकर श्रीवास्तव कर लिया था. इनके साथ जामताड़ा का भी एक युवक है। बताया जा रहा है कि ये ठग आरबीआई का एक जाली सर्टिफिकेट अपने पास रखते थे, जिसमें यह लिखा हुआ था कि इनके द्वारा सोना बैंक में रखा गया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. दोनों ठगों ने हरियाणा में कम रुपये में सोने वाला सर्टिफिकेट बेचने का काम शुरू कर दिया. इसके जरिए उन्होंने कई लोगों को अपना निशाना बनाते हुए 30-40 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हो गए।

    इधर, ठगी के शिकार लोगों ने स्थानीय थाने में इसकी जानकारी दी और मोबाइल नंबर बताया. हरियाणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के हुलिया की जानकारी ली और मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए जमशेदपुर पहुंच गई। हरियाणा से आई तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से जुगसलाई में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गए. मेडिकल कराने के बाद दोनों को न्यायालय के सामने पेश कर हरियाणा ले जाने की तैयारी की जा रही है।

    हालांकि, पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है. इनके साथ-साथ इनके गिरोह में और कौन-कौन हैं इस संदर्भ में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि, दोनों अपराधियों की सांठ-गांठ जामताड़ा के अपराधियों के साथ है. इनका बहुत बड़ा रैकेट पूरे देश में काम कर रहा है, जो विभिन्न राज्य में नाम बदलकर लोगों के साथ ठगी करते हैं।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बोले, आमजन राजभवन नहीं पहुंच सकते, इसलिए क्षेत्रों के दौरे पर निकला
    Next Article धनबाद डीआरएम की पत्नी को चप्पल उतारने के लिए कहा तो वार्ड बॉय के उतरवाए कपड़े, जानें पूरा मामला

    Related Posts

    झारखंड

    रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

    October 5, 2025
    गिरिडीह

    तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    October 5, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    October 5, 2025
    Latest Posts

    रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

    October 5, 2025

    तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    October 5, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    October 5, 2025

    रोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत

    October 5, 2025

    CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सकरा में तैयारियां तेज, जिला प्रशासन अलर्ट

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.