Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किसानों का 2.46 लाख कर्ज माफ, सरकार ने बैंकों को दिये 980 करोड़
    झारखंड

    किसानों का 2.46 लाख कर्ज माफ, सरकार ने बैंकों को दिये 980 करोड़

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड सरकार ने अब तक राज्य के 2,46,012 किसानों का कर्ज माफ किया है. कर्ज चुकाने के लिए राज्य सरकार ने कुल 980.06 करोड़ रुपये बैंकों को दिया है़ बैंकों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, कुल 9,02,603 किसानों ने ऋण लिया है. जिनमें से अब तक 5,61,333 किसानों का डाटा अपलोड किया गया है. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि किसानों के कर्ज की माफी राज्य सरकार की प्राथमिकता में है.

    झारखंड कृषि ऋण माफी योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. कर्ज के तले किसानों के लिए राज्य सरकार ने बजट में कर्ज माफी की घोषणा की थी. योजना के तहत किसानों को लगातार राहत पहुंचायी जा रही है. मंत्री ने कहा कि ऋण माफी के लिए सभी प्रकार के राशन कार्ड (उजला राशन कार्ड सहित) योग्यता निर्धारित करने के लिए उपयोग किये जा रहे हैं.

    बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को कार्य में गति लाने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने किसानों से बैंकों में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराने का आग्रह किया है. कहा कि किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी आने पर जिला स्तर पर कृषि पदाधिकारी से बात कर समाधान कराया जा सकता है.

    किसानों को जल्द मिलेंगे धान के 102 करोड़
    रांची. झारखंड राज्य खाद्य निगम ने गुरुवार को किसानों को धान का पैसा देने के लिए करीब 58 करोड़ रुपये जिलों को भेज दिया है. इसके पहले करीब 10 करोड़ रुपये जिलों को भेजे गये थे. वहीं पहले से जिलों में करीब 34 करोड़ रुपये हैं. इस तरह लगभग 102 करोड़ रुपये जिलों में उपलब्ध हैं. इस राशि का भुगतान किसानों को जल्द करने का निर्देश दिया गया है. कहा गया है किसानों के बकाया के मुताबिक उनकी राशि दी जाये.

    यह भी कहा गया है कि और राशि की व्यवस्था की जा रही है. जल्द ही जिलों को उपलब्ध करा दी जायेगी. अभी भारतीय खाद्य निगम के पास करीब 169 करोड़ रुपये का बकाया है. निगम से राशि की मांग की जा रही है, ताकि यह राशि भी किसानों को दी जा सके. जानकारी के मुताबिक किसानों को उनके धान का 943 करोड़ रुपये देना था. इसमें से 578 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है. इस तरह बकाया 365 करोड़ रुपये है.

    अभी करीब 102 करोड़ रुपये जिलों को दे दिये गये हैं. भारतीय खाद्य निगम से 169 करोड़ मिल जाने की स्थिति में उपलब्धता 271 करोड़ रुपये हो जायेगी. इन सारी राशि के भुगतान के बाद किसानों को और 94 करोड़ देने होंगे. इसका आकलन कर विभाग उक्त राशि के प्रबंध में लग गया है. निगम की ओर से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है. यह प्रयास किया जा रहा है कि जुलाई-अगस्त तक सारे किसानों के बकाया का भुगतान कर दिया जाये.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दो बाइक सवार जख्मी एक की स्थिति चिंताजनक
    Next Article अटकलों का बाजार गर्म, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में; झारखंड में बढ़ीं धड़कनें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.