Gumla : गुमला जिले में गुरुवार सुबह सर्पदंश से इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कामडारा प्रखंड के कुलबुरु गांव निवासी 18 वर्षीय चामू सुरीन के तौर पर की गई है। यह घटना तब हुई जब चामू झोराटोली गांव में दीपावली के अवसर पर आयोजित नाच-गान कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम से लौटते समय शराब के नशे में चामू झाड़ी के पास सो गया। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जल्दी से बसिया रेफरल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह चामू की मौत हो गई।
Also Read : निगम प्रशासक का इंफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश- युद्धस्तर पर चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

Also Read : CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना
Also Read : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोले, जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य
Also Read : SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग, चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल
Also Read : अमेज़न में रोबोट्स का दबदबा बढ़ेगा, 6 लाख नौकरियां खतरे में