Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 10:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सोमवार को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की विध्वंसक गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ (60वीं बटालियन) की संयुक्त टीम ने टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 16 शक्तिशाली IED बम बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

    चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते छह जुलाई को खुफिया इनपुट मिला था कि टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों का कुछ खेला चल रहा है। वे लोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को पहाड़ी इलाके में दो-दो किलोग्राम वजन के कुल 16 IED बम छिपाए हुए मिले। नक्सलियों ने इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों को टारगेट करने के मकसद से प्लांट किया था। बम निरोधक दस्ते की त्वरित कार्रवाई से सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

    चाईबासा एसपी राकेश रंजन ने कहा कि माओवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें सुरक्षा बलों के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। संयुक्त अभियान दल की सतर्कता और कुशल रणनीति से न केवल एक बड़ी घटना टल गई, बल्कि माओवादियों को करारा जवाब भी दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित कई अन्य दस्ता के सदस्य सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में पनाह लिए हुए हैं। उनकी तलाश में लगातार पुलिस इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-07-at-5.41.43-PM.mp4

    Also Read : चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    16 powerful IEDs found again in the forests of Chaibasa defused किये गये डिफ्यूज चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित
    Next Article बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

    April 23, 2026
    झारखंड

    CCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला

    April 23, 2026
    गिरिडीह

    कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद

    April 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

    April 23, 2026

    कोल सेक्टर में नई नियुक्ति: चितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर

    April 23, 2026

    CCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला

    April 23, 2026

    कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद

    April 23, 2026

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.