Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 8:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड कैबिनेट की बैठक में 14 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 14 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैबिनेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी 8 अप्रैल 2025 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इन निर्णयों में राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, सरकारी सेवाओं को सशक्त करने और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने हेतु कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई.

    1. जल संसाधन विभाग में भर्ती नियमावली 2025 : जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय अंतर्गत लिपिकीय पदों के लिए “झारखंड राज्य जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय लिपिकीय पदों पर भर्ती नियमावली, 2025” को स्वीकृति दी गई.
    2. एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर कर में संशोधन : झारखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम, 2005 के तहत Aviation Turbine Fuel (ATF) पर देय कर दर (वैट) में संशोधन किया गया.
    3. शिक्षकों की प्रोन्नति : झारखंड कैबिनेट ने अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के अधिकारियों को राज्य शिक्षा सेवा वर्ग -2 (निरीक्षी शाखा) में भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दी गई.
    4. स्व० सरयू प्रसाद चौधरी की सेवावधि से संबंधित प्रस्ताव : झारखंड राज्य सरकार ने स्व. सरयू प्रसाद चौधरी, भूतपूर्व झा.प्र.से. (कोटि क्रमांक 197/03) की सेवावधि से संबंधित अवधि को असाधारण अवकाश के रूप में स्वीकार किया है. यह निर्णय विभागीय आदेश संख्या 4817 दिनांक 16.08.2011 द्वारा पेंशन और उपादान के भुगतान के उद्देश्य से लिया गया है. इस अवधि को LPA No. 487/2022 झारखंड राज्य बनाम राहुल शंकर मामले में 13.08.2024 को पारित न्यायादेश के आलोक में कर्तव्य अवधि माना गया और वेतन भुगतान से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है.
    5. स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अस्पताल प्रबंधन दिशा-निर्देश : सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिकतम क्लेम राशि प्राप्त करने हेतु ‘अस्पताल प्रबंधन हेतु मार्ग-निर्देश’ जारी करने की स्वीकृति दी गई.
    6. अंशकालीन शिक्षकों की सेवा विस्तार : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु अंशकालीन शिक्षकों से कार्य लेने की अवधि का विस्तार किया गया.
    7. नवीनतम दूरसंचार नियमों की स्वीकृति : कैबिनेट ने भारत सरकार के दूरसंचार अधिनियम, 2023 के आलोक में दूरसंचार (मार्ग के अधिकार) नियम, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दी गई.
    8. झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना : राज्य में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना की स्वीकृति दी गई.
    9. खनन और विनिर्माण कार्यों में कर में राहत : खनन और विनिर्माण कार्यों में निबंधित व्यक्तियों द्वारा हाई स्पीड डीजल की Bulk Purchase पर वैट में 15 प्रतिशत की दर से राहत देने की स्वीकृति दी गई.
    10. शिक्षकों के पद सृजन : राज्य के सरकारी विद्यालयों में 8,900 शिक्षकों के पदों का प्रत्यर्पण और 1,373 नए माध्यमिक आचार्य पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.
    11. राष्ट्रीय आवास बैंक से ऋण आहरण : राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) से शहरी आधारभूत संरचना विकास निधि (UIDF) के तहत योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए ऋण आहरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. NHB द्वारा उपलब्ध कराए गए RBI के पक्ष में अपरिवर्तनीय प्राधिकार पत्र और NHB के ऋण स्वीकृति पत्र की स्वीकृति दी गई है.
    12. पंचम राज्य वित्त आयोग के प्रथम प्रतिवेदन पर स्वीकृति : पंचम राज्य वित्त आयोग के प्रथम प्रतिवेदन पर कृत अंतरिम कार्रवाई के बाद मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दी है.
    13. पंचम राज्य वित्त आयोग के प्रतिवेदन को विधानसभा में प्रस्तुत करने की स्वीकृति : पंचम राज्य वित्त आयोग के प्रथम प्रतिवेदन एवं अनुवर्ती कार्रवाई संबंधी व्याख्यात्मक ज्ञापन को विधान सभा के पटल पर रखने हेतु मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दी है.
    14. औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए विदेश यात्रा : CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की स्पेन और स्वीडन यात्रा को स्वीकृति दी गई. जिसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है.

    इन फैसलों से झारखंड में सरकारी सेवाओं की कार्यकुशलता में सुधार, उद्योगों को प्रोत्साहन, और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

    Also Read : BJP प्रदेश अध्यक्ष के हाउस गार्ड की गोली लगने से मौ’त

    Hemant Soren jharkhand breaking Jharkhand Breaking News Jharkhand cabinet meeting Jharkhand news झारखंड कैबिनेट की बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविवादों में आने के बाद अपूर्वा मखीजा को मिल रही है धमकियां, पोस्ट शेयर कर दी अपडेट…
    Next Article ‘MasterChef India 2023’ की फाइनलिस्ट ‘गुज्जू बेन’ नहीं रहीं, दी गयी अंतिम विदायी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    Latest Posts

    पूर्णिया में PM मोदी का दौरा : 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

    September 15, 2025

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.