Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार की संस्था ने उत्तराखंड के 1300 युवाओं को ठगा, सिडको पर FIR दर्ज
    बिहार

    बिहार की संस्था ने उत्तराखंड के 1300 युवाओं को ठगा, सिडको पर FIR दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्तराखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dehradun : उत्तराखंड के लगभग 1300 युवाओं के साथ रोजगार और ट्रेनिंग के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार में पंजीकृत एक संस्था, लघु उद्योग विकास परिषद (सिडको), पर युवाओं से ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना अंतर्गत बाईपास चौकी के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुंडीर ने रिपोर्ट दर्ज की है।

    जांच में चौंकाने वाले खुलासे

    पुलिस जांच में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। सिडको को भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत 21 अप्रैल 2023 को पटना, बिहार में पंजीकृत किया गया था। इसके बाद संस्था ने देहरादून के अजबपुर क्षेत्र में ऑफिस स्थापित कर युवाओं से सदस्यता और प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर प्रति व्यक्ति 6100 रुपये वसूले। संस्था का दावा था कि यह राशि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और रोजगार प्रशिक्षण के लिए ली जा रही है। हालांकि, जांच में खातों के लेन-देन में भारी अनियमितताएं और संस्था की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां पाई गईं।

    आरोपियों के नाम उजागर

    नेहरू कॉलोनी थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में सिडको के अध्यक्ष सुगंध कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव अभय कुमार, और प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया गया है। पूछताछ के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर और कैशियर अशिका गुप्ता ने खुलासा किया कि संस्था नौ राज्यों में सक्रिय है और उत्तराखंड में 1300 से अधिक युवाओं को जोड़ा गया। वसूली गई राशि को एचडीएफसी और एसबीआई के खातों में जमा किया गया। लेकिन जब उनसे ट्रेनिंग और रोजगार प्रदान करने के बारे में सवाल किया गया, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

    पुलिस की कार्रवाई तेज

    पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष सुगंध कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा, लेकिन वे अब तक जवाब देने नहीं आए। पुलिस ने पीड़ित युवाओं के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी योजना के प्रचार-प्रसार या प्रशिक्षण के लिए शुल्क लेने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में सिडको द्वारा युवाओं से पैसा वसूलना पूरी तरह अवैध और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।

    बैंक खातों की जांच शुरू

    पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वसूली गई राशि का उपयोग कहां और कैसे हुआ। साथ ही, संस्था के अन्य पदाधिकारियों और उनके नौ राज्यों में फैले नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

    युवाओं से अपील

    पुलिस ने उन सभी युवाओं से अपील की है, जो इस संस्था के झांसे में आकर पैसे दे चुके हैं, कि वे नजदीकी थाने में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है ताकि दोषियों को सजा मिले और पीड़ितों को न्याय।

    Also Read : राज्य खाद्य निगम के लेखपाल के ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    1300 youths 1300 युवा Bihar-based organization Bypass Chowki cheating case Dehradun employment fraud employment scam fake organization forgery fraud investigation underway Nehru Colony police station Police Report Praveen Singh Pundir SIDCO Small Industries Development Council training fraud Uttarakhand Uttarakhand News youth fraud उत्तराखंड उत्तराखंड समाचार ट्रेनिंग के नाम पर ठगी ठगी का मामला ठगी की जांच देहरादून धोखाधड़ी नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस रिपोर्ट प्रवीण सिंह पुंडीर फर्जी संस्था फर्जीवाड़ा बाईपास चौकी बिहार संस्था युवाओं से ठगी रोजगार घोटाला रोजगार धोखा लघु उद्योग विकास परिषद सिडको
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
    Next Article रथ यात्रा पर झारखंड के राज्यपाल, CM और कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.