Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में आग की चपेट में आए 13 दुकान, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
    झारखंड

    धनबाद में आग की चपेट में आए 13 दुकान, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: पुराना बाजार में रविवार सुबह लगी आग ने लगभग 13 दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में जलाकर सब खाक कर दिया. पुराना बाजार जामा मस्जिद के समीप लगी यह भयावह आग इतनी तेजी से भड़की की किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला. इस आग की चपेट में कपड़ा, घड़ी समेत अन्य दुकान थी, मिनटों में खाक हो गई. आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. घटना को लेकर दुकानदारों ने बताया कि 13 दुकानों में आग लगी है. सभी दुकान चश्मा, घड़ी बेल्ट और कपड़े की हैं. सुबह का समय होने के कारण सभी अपने अपने घरों में थे. तभी आग लगने की जानकारी मिली, सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गई. घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक 13 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी.

    इस घटना में लगभग तीस लाख रूपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ईद का त्योहार आने वाला था, इसको लेकर दुकानदारों ने मॉल स्टॉक कर रखा था. इस घटना से दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी. गनीमत थी कि बड़ी घटना नहीं घटी, क्योंकि यहां तीन सौ से अधिक दुकानें थी. आग अगर फैलती तो कई दुकानें इसकी जद में आ सकती थी. फिलहाल मामला क्या है इसको लेकर जांच की जा रही है.

    Johar Live आग आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन पुराना बाजार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ईस्ट जोन रेफरी और कोच सेमिनार, पास हुए रेफरियों को दिया गया सर्टिफिकेट
    Next Article पुण्यतिथि पर याद किए गए किशुन पहलवान, रागिनी सिंह व ढुल्लू महतो ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.