Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 8:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद
    ट्रेंडिंग

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यूनिट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में सभी बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने की योजना के तहत मंगलवार को एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने राज्य भर के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया और योजना के लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में शामिल BJP के औराई विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि NDA सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिसमें बिजली आपूर्ति एक प्रमुख उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “आज बिहार के हर घर में बिजली पहुंच चुकी है और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। यह बदलाव 2014 के बाद संभव हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी और बिहार में CM नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को गति दी।”

    यूनिट

    राय ने विगत की स्थिति को याद करते हुए कहा कि एक समय बिहार में ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी, फिर भी बिजली की उपलब्धता नहीं होती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा, “आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बिजली की कोई कमी नहीं है और CM की मुफ्त बिजली योजना ने लोगों में उत्साह का माहौल पैदा किया है।” उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे इस व्यवस्था और समृद्धि को बनाए रखना चाहते हैं, तो NDA को वोट देकर दोबारा सरकार बनाएं, वरना महागठबंधन की सरकार आने पर बिजली संकट फिर से बढ़ सकता है।

    उन्होंने अपने क्षेत्र औराई का उदाहरण देते हुए बताया कि राजद सरकार के समय वहां केवल 20% लोगों को ही बिजली उपलब्ध थी और वह भी अनियमित रूप से। लोग जुगाड़ के सहारे बिजली का उपयोग करते थे। आज उनके क्षेत्र में पांच फीडर हैं, जिनमें से चार चालू हैं और एक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार के प्रयासों का परिणाम है।

    यह जन संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और इसके लाभों को समझाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

    Also Read : बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    125 unit free electricity scheme in Bihar: BJP's Aurai MLA Ramsurat Rai said… 125 unit free electricity scheme in Bihar: CM Nitish Kumar held a public dialogue बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना : CM नीतीश कुमार ने किया जन संवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौ’त
    Next Article छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    सरकार ने 18,541 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स बनेंगी

    August 12, 2025
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर रांची में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम ने जारी की सूचना

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.