Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुरुलिया में यूपी के साधुओं की पिटाई मामले में अब तक 12 गिरफ्तार
    क्राइम

    पुरुलिया में यूपी के साधुओं की पिटाई मामले में अब तक 12 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में यूपी के साधुओं की पिटाई मामले में अब तक 12 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं. दरअसल, गंगासागर की यात्रा पर निकले तीन साधुओं की शुक्रवार को पुरुलिया जिले के काशीपुर में ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई कर दी गई थी. पुरुलिया जिला पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर साधुओं को घेर कर हमला करने का आरोप है. अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस घटना को महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के साथ हुई मॉब लींचिंग की घटना की तरह देखा जा रहा है.

    बता दें कि यूपी से बरेली के विसरतगंज सोमेश्वर धाम स्थित मुरलीदास आश्रम के साधु सुनील गोस्वामी, मधुरनाथ गोस्वामी एवं प्रमोदनाथ गोस्वामी एक रसोइया के साथ किराये की बोलेरो कार से गंगासागर जा रहे थे. झारखंड की राजधानी रांची से जब यह कार पुरुलिया जिला के काशीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरांगडीह गांव पहुंची, तो कुछ लोगों ने साधुओं को दानस्वरूप कुछ रुपये दिए. कुछ लोगों ने सलाह दी कि नजदीक का ईंट भट्ठा मालिक दान दे सकता है. इसके बाद साधुओं ने गांव की तीन लड़कियों से ईंट भट्ठा मालिक का पता पूछा.

    हिंदी नहीं समझने या किसी और बात पर लड़कियां डर कर भाग गयीं. लड़कियों ने आसपास में अफवाह फैला दी कि कार से बच्चा चोर घूम रहे हैं. इसके बाद ग्रामीण जुट गए. ग्रामीण सड़क से कार को लेकर नजदीक के काली मंदिर ले गए और वहां साधुओं की बेरहमी से पिटाई करने लगे. साधुओं का भगवा वस्त्र फाड़कर उन्हें निर्वस्त्र तक कर दिया. साधु गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं था. ग्रामीणों के शोरगुल में साधुओं की आवाज दब गई. तब तक पुलिस को सूचना मिल गई थी. पुलिस साधुओं को भीड़ से निकालकर थाना ले आई.

     

     

    beating Bengal Country johar live news mob lynching Purulia Sadhu जोहार लाइव न्यूज़ देश पिटाई पुरुलिया बंगाल मॉब लींचिंग साधु
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” से पहले कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा
    Next Article गिरीडीह पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ़्तार, पशुओं से भरा कंटेनर जब्त

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाया लोगों का विश्वास, लोगों को मिले  636 खोए हुए मोबाइल  

    September 25, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.