Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में बाप-बेटे के साथ मारपीट करने वाले 12 गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बाप-बेटे के साथ मारपीट करने वाले 12 गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मारपीट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय गांव में 28 फरवरी की रात मारपीट की बड़ी घटना हुई। कुछ लोगों ने गांव के जाकिर अंसारी (57) और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुण्डा शामिल हैं। दोआरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की घायल हालत में अस्पताल में इलाजरत हैं।

    30 नामजद, 10-15 अज्ञात पर केस

    जाकिर अंसारी के आवेदन पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 21/26 (दिनांक 1 मार्च 2026) दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में 30 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    हथियार और गाड़ियां बरामद

    पुलिस ने मौके से 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस (7 एमएम) और एक खाली मैगजीन जब्त की है। इसके अलावा दो स्कॉर्पियो, एक फॉर्च्यूनर और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

    कई थानों की संयुक्त कार्रवाई

    कार्रवाई में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में रातू, नगड़ी, खेलगांव और दलादली ओपी की पुलिस टीम शामिल रही। इस छापेमारी टीम में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, रातू थानेदार राम नारायण सिंह, विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव, नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमारी, थाना प्रभारी खेलगांव अभिषेक राय, दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय, एसआई आनंद पंडित, दिनेश कुमार, मो. फिरोज, और सिपाही अमरेन्द्र कुमार शामिल थे।

    Also Read : चतरा नगर परिषद अध्यक्ष JMM में शामिल, CM सोरेन ने किया स्वागत

    12 arrested for beating father and son in Ranchi Abhishek Rai Anand Pandit Armed Forces arrested accused Bullet Motorcycle Constable Amarendra Kumar country made pistol Dinesh Kumar Foldable rifle Fortuner vehicle Ganesh Yadav live cartridges Md. Firoz mobile phone Nayasrai Nayasrai violence P.K. Mishra pistols and 3 SUVs seized police action Praveen Kumari Ram Narayan Singh ranchi Recovered material rifles Satya Prakash Upadhyay Scorpio vehicle Senior Police Officer Vidhansabha Police Station अभिषेख राय आनंद पंडित आरक्षी अमरेन्द्र कुमार गणेश यादव गिरफ्तार आरोपी जिंदा कारतूस दिनेश कुमार देशी पिस्टल नयासराय नयासराय हिंसा पी.के. मिश्रा पुलिस कार्रवाई प्रवीण कुमारी फॉर्च्यूनर वाहन फोल्डेबल राइफल बरामद सामग्री बुलैट मोटरसाइकिल मो. फिरोज मोबाइल फोन राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त रांची रांची में बाप-बेटे को पीटने के मामले में 12 गिरफ्तार राम नारायण सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधानसभा थाना सत्य प्रकाश उपाध्याय सशस्त्र बल स्कॉर्पियो वाहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा नगर परिषद अध्यक्ष JMM में शामिल, CM सोरेन ने किया स्वागत
    Next Article जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात श’व, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.