Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Dec, 2025 ♦ 9:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र: भंडारा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, जिंदा जल गए 10 नवजात, पीएम मोदी ने जताया दुख
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र: भंडारा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, जिंदा जल गए 10 नवजात, पीएम मोदी ने जताया दुख

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रात दो बजे भंडारा के जिला अस्पताल के बीमार नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई। यूनिट से सात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने इसे हृदय विदारक हादसा करार दिया।

    अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुख जताया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस हादसे को लेकर बातचीत की। साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए हैं।  उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे। 

    बताया जा रहा है कि इन बच्चों में की उम्र एक दिन से लेकर तीन महीने तक थी। अस्पताल की एक लापरवाही ने इन बच्चों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक आईसीयू वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे जिनमें से सात को ही बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने वार्ड का दरवाजा खोला तो अंदर धुआं ही धुआं था। उसने तुरंत अधिकारियों को इस बारे में बताया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 10 मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। 

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील भी की।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में अपराधी का बढ़ा मनोबल, कारोबारी से लुटा 500 ग्राम सोना
    Next Article कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में निधन, चार बार बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री

    Related Posts

    देश

    सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, गोल्ड नए ऊंचे स्तर पर

    December 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    घने कोहरे से फ्लाइट संचालन प्रभावित होने की आशंका, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

    December 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने की हाई-लेवल मीटिंग, पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश

    December 17, 2025
    Latest Posts

    सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, गोल्ड नए ऊंचे स्तर पर

    December 18, 2025

    डॉग बाइट से राहत की पहल, बिहार के सभी जिलों में खुलेंगे कुत्तों के शेल्टर होम

    December 18, 2025

    जेबीवीएनएल के खातों में गड़बड़ी, 21.51 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं

    December 18, 2025

    JSSC में पारा मेडिकल के 53 पदों पर भर्ती, 8 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

    December 18, 2025

    मंथन-2025 प्रशासनिक कार्यशाला का आज होगा समापन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल

    December 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.