Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के कॉलेजों में रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलेंगे 10 लाख, ऐसे होगा चयन
    झारखंड

    झारखंड के कॉलेजों में रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलेंगे 10 लाख, ऐसे होगा चयन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 20, 2025Updated:February 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिसर्च
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के विश्व विद्यालयों व कॉलेजों में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत राशि देने का निर्णय लिया है. मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने दो लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार किया है, ताकि शिक्षक/शोधार्थी/वैज्ञानिक इस पर कार्य कर सकें. इसमें माइनर प्रोजेक्ट के तहत 12 माह के लिए दो लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. इसी प्रकार मेजर प्रोजेक्ट के तहत 24 माह के लिए पांच लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है. जबकि लांग टर्म प्रोजेक्ट के तहत 36 माह के लिए 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. विभाग ने इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा JCSTI को दिया है.

    JCSTI साल में दो बार मांगेगा आवेदन

    नयी गाइडलाइन के तहत झारखंड में रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए JCSTI द्वारा साल में दो बार आवेदन मांगे जायेंगे. यह माह प्रति वर्ष जुलाई व दिसंबर का होगा. प्रोजेक्ट लेनेवाले शिक्षक/वैज्ञानिक/शोधार्थी ऑनलाइन आवेदन व शोध प्रस्ताव जमा करेंगे. इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट रहेगा. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद इसकी हार्ड कॉपी ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि से 15 दिन के अंदर संबंधित संस्थान में जमा करना होगा. अगर हार्ड कॉपी 15 दिन के अंदर जमा नहीं होती है, तो संबंधित शोध प्रस्ताव व आवेदन को रद्द कर दिया जायेगा. शोध प्रस्ताव व फाइनल रिपोर्ट अंग्रेजी में ही जमा करने होंगे. एक बार में एक ही प्रोजेक्ट के लिए आवेदन करना होगा.

    जमा हुए आवेदन और शोध प्रस्ताव की स्क्रूटनी की जायेगी. इसके लिए JCSTI द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी बनायी जायेगी. शार्टलिस्ट उम्मीदवार को प्रजेंटेशन और इंटरैक्शन के लिए बुलाया जायेगा.

    राशि का भुगतान दो समान किस्त में होगा

    प्रोजेक्ट का चयन होने पर उम्मीदवार को राशि का भुगतान दो बार समान किस्त में करना होगा. JCSTI के पास अधिकार होगा कि वह शोध प्रस्ताव को लांग टर्म/मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट/माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट में स्थानांतरित कर सके. राशि का खर्च फील्ड वर्क/उपकरण/स्टटी मेटेरियल/कंटीजेंसी आदि में किया जायेगा.

    Also Read : प्रवेश वर्मा समेत कई बड़े नेता को मिलेगा दिल्ली कैबिनेट में जगह, देखें LIST

    BUDGET colleges funding guidelines Higher Education Department JCSTI jharkhand long-term project major project minor project Monitoring research project research work researchers Scientists Teachers Technical Education Department Universities उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज गाइडलाइन झारखंड तकनीकी शिक्षा विभाग बजट माइनर प्रोजेक्ट मेजर प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग राशि रिसर्च प्रोजेक्ट लांग टर्म प्रोजेक्ट विश्व विद्यालय वैज्ञानिक शिक्षक शोध कार्य शोधार्थी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक से टकराकर रोड पर गिरे, फिर मालवाहक ने दोनों को रौंद डाला
    Next Article रांची से महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस चलते-चलते धधक उठी, फिर…

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.