Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निर्दोष अली को “आतंकी ” मामले में फसाने वाला आर्मी अफसर होगा गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    निर्दोष अली को “आतंकी ” मामले में फसाने वाला आर्मी अफसर होगा गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरएमपी डॉक्टर इंतजार अली के पास विस्फोटक कर रखकर उन्हें आतंकी गतिविधि में फंसाने की साजिश रचने वाले आर्मी इंटेलिजेंस अफसर सूबेदार एसपी मिश्रा को सीआईडी गिरफ्तार करेगी। सीआईडी ने इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हलफनामा भी दायर किया है। 20 अगस्त 2015 को वर्द्धमान- हटिया पैसेंजर ट्रेन में डॉक्टर इंतजार अली की सीट के नीचे विस्फोटक रख कर आतंकी मामलों में फंसाने की साजिश रची गई थी। इस मामले में इंतजार अली को 56 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में उनकी रिहाई 16 अक्तूबर 2015 को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से हुई थी।
    आर्मी इंटेलिजेंस अफसर सूबेदार मिश्रा मास्टरमाइंड
    सीआईडी ने इस मामले की जांच में आर्मी इंटेलिजेंस अफसर सूबेदार एसपी मिश्रा को मास्टरमाइंड बताया है। जांच में यह बात सामने आयी थी कि आर्मी इंटेलिजेंस अफसर के कहने पर हिंदपीड़ी के मो जाफरान ने विस्फोटक दी थी, वहीं इस मामले में दीपू खान की भी अहम भूमिका थी। सीआईडी ने इस मामले में दीपू खान और जाफरान के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं।
    आर्मी कैंप जाकर सीआईडी ने जानकारी मांगी
    सीआईडी इस मामले में नामकुम के आर्मी कैंप भी गई थी। सीआईडी को जानकारी मिली है कि सूबेदार मिश्रा का तबादला दूसरे राज्य में हो चुका है। वहीं इस मामले में अपने वारंट को निरस्त करने के लिए सूबेदार मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी साथ ही बगैर सरकार की इजाजत वारंट को गलत बताया था। सीआईडी ने हलफनामा के जरिए बताया है कि वारंट के लिए सरकार से इजाजत की जरूरत नहीं है, सुनियोजित साजिश को ड्यूटी के दौरान हुई गलती नहीं माना जा सकता।
    पुलिस अफसरों पर हो चुकी है विभागीय कार्रवाई
    पूरे मामले में राज्य पुलिस के चार अफसरों की भूमिका भी संदेहास्पद पायी गई थी। मामले में नामकुम के तात्कालिन सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध श्रीवास्तव, अनगड़ा के तात्कालिन थानेदार शिवकुमार सिंह, सिल्ली के तात्कालिन थानेदार सुजीत राय और एक अन्य पुलिसकर्मी अनंत आर्या को डीजीपी ने निलंबित किया था। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो चुकी है।

    इंतज़ार अली सीआईडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकड़े तेवर वाले हैं डीजीपी, जॉइन करते ही चेताया नपेंगे असंवेदनशील थानेदार से लेकर एसपी
    Next Article यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में 200 करोड़ का लोन हुआ एनपीए, सीबीआई ने मांगी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.