Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड सरकार की नयी गाइडलाइन जारी, केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर के धार्मिक स्थल ही खुलेंगे, शेष रहेंगे बंद
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सरकार की नयी गाइडलाइन जारी, केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर के धार्मिक स्थल ही खुलेंगे, शेष रहेंगे बंद

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2020Updated:October 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गुरुवार से राज्य के ऐसे धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा, जो कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। कंटेनमेंट जोन के भीतर आनेवाले धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद ही रखा जाएगा। यह निर्देश बुधवार क ी रात को राज्यस्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और मुख्य सचिव सुखेदव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जारी किया गया। समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को एक-दूसरे के बीच छह फीट की दूरी को बनाए रखना जरूरी होगा और प्रत्येक धार्मिक स्थल पर अधिकतम 50 से अधिक श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को सड़क पर कतार लगाने की अनुमति नहीं होगी। इन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम क ी धारा 51 से 60 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    समिति के अन्य दिशा निर्देश
    -> धार्मिक स्थलों के परिक्रमा में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। संबंधित धार्मिक स्थल के इंजार्ज को छह फीट की दूरी वाला चिन्ह अंकित करना होगा। धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ लगाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि ऐसा कोई करता है तो संबंधित धार्मिक स्थल के इंचार्ज को इसकी सूचना जिला प्रशासन को देनी होगी। यदि किसी धार्मिक स्थल पर अधिक श्रद्धालू जाना चाहें तो ऐसी स्थिति में संबंधित जिले के डीसी आॅनलाइन इंट्री पास जारी करेंगे।
    -> धार्मिक स्थलों पर केवल मास्क पहने श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। पूजा या मंत्र बोलने के दौरान भी मास्क पहने रहना जरूरी होगा।
    -> धार्मिक स्थलों पर मूर्ति, पवित्र किताबें और घंटा समेत अन्य वस्तुओं को छूने की मनाही है।
    -> धार्मिक स्थलों पर गाना बजाने और सामुहिक भजन पर रोक रहेगी।
    -> धार्मिक स्थलों पर पवित्र जल और प्रसाद वितरण भी नहीं किया जा सकेगा।
    -> सामुहिक चटाई या वस्तु श्रद्धालू नहीं ला सकेंगे। हरेक को अपनी चटाई लानी होगी।
    -> धार्मिक स्थलों पर एक दूसरे को गले लगाने पर रोक होगी।
    -> प्रवेश के पूर्व हाथ को सेनिटाइज करने और थर्मल स्क्रनिंग कराना होगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूजीसी ने देश के 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और दिल्ली में
    Next Article पीएलएफआई पुनई उरांव संगठन के आधा दर्जन से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व गोली बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.