Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी: भाजपा नेता हत्या मामले में चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी: भाजपा नेता हत्या मामले में चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    खूंटी: पिछले दिनों 22 जुलाई की रात खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मागो मुंडा (65), मां लखमनी मुंडू (60) और भाई लिपराय मुंडा (28) के हत्या मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
    मंगलवार शाम डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि हत्या के पीछे रिश्तेदाराों से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। हत्याकांड में 8 अपराधी शामिल थे। इसमें से मुख्य साजिशकर्ता समेत चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार अपराधियों में हेठगोवा गांव के रोतोन मुंडू, उसका भाई खेदन मुंडा, सिरका सारूकद उर्फ सोमाय सारूकद व सागर मुंडा शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के मुख्य साजिशकर्ता मागो मुंडा के रिश्तेदार रोतोन मुंडू एवं उसका भाई खेदन मुंडू हैं।

    आरोपियों ने हत्या के लिए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के चोयता उर्फ सनिका ओड़ेया से संपर्क किया था। रोतोन मुंडू एवं उसके भाई खेदन मुंडू का पहले से पीएलएफआई से संबंध रहा है। इस हत्या के लिए पीएलएफआई के चोयता को 10 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। काम हो जाने पर और रुपए देने की बात तय की गई थी।

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर से 5 लाख 795 रुपए भी बरमाद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो .315 का कट्टा, दो 9 एमएम का जिंदा कारतूस, दो .315 का खोखा, 9 एमएम का 5 खोखा बरामद किया है।

    #Crime news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला: किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    Next Article लापता कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का 36 घंटे बाद मिला शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Latest Posts

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.