Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केरल हाईकोर्ट के जज वी चिताम्बरेश बोले: ब्राह्मणों को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल हाईकोर्ट के जज वी चिताम्बरेश बोले: ब्राह्मणों को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केरल हाईकोर्ट के जज वी चिताम्बरेस इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। जज वी चिताम्बरेश ने ब्राह्मणों को लेकर विशेष टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे न्यायाधीश ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की काफी सराहना करते हुए उनकी आदतों के बारे में भी कई तरह की विशेष टिप्पणी कर डाली।

    जस्टिस चिताम्बरेश ने कहा कि ब्राह्मण धरती पर दो बार जन्म लेता है। ब्राह्मण के दो बार जन्म लेने की वजह उन्होंने अच्छे कर्मों का फल बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व जन्म में किए अच्छे कर्मों की वजह से उसका दो बार ब्राह्मण के रूप में जन्म होता है।

    जस्टिस चिताम्बरेश कुछ दिन पहले ही तमिल ब्राह्मण सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आखिर ब्राह्मण कौन हैं? उन्होंने कहा एक ब्राह्मण द्विजन्मना होता है। यानी कि वह दो बार जन्म लेने वाला होता है। अपने पूर्व जन्म में किए गए अच्छे कर्मों की वजह से उसका दो बार जन्म होता है।

    जस्टिस वी चिताम्बरेश ब्राह्मणों का गुणगान करते हुए कहा, ब्राह्मणों में कुछ खास विशेषताएं होती हैं, जैसे स्वच्छ रहना, अच्छी सोच, अच्छा चरित्र और ज्यातर का शाकाहारी होना। ब्राह्मण शास्त्रीय संगीत का पुजारी होता है। अगर किसी भी व्यक्ति के अंदर ये सभी आदतें समाहित हो जाती हैं तो वो ब्राह्मण होता है। इसी के साथ जस्टिस वी चिताम्बरेश ने ब्राम्हणों की सामाजिक-आर्थिक हालत पर कुछ सख्त टिप्पणी भी की। उन्होंने ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए आवाज उठाने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वो कोई अपनी राय जाहिर नहीं कर रहे हैं क्योंकि वो एक संवैधानिक पद पर हैं।

    जस्टिस वी चिताम्बरेश ने कहा कि ये ब्राह्मणों के लिए मंथन करने का समय है। उन्होंने कहा कि क्या आरक्षण सिर्फ समूह या जाति के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए मेरे लिए कोई भी राय देना उचित नहीं होगा लेकिन मैं आपको केवल ये बताना चाहता हूं कि आंदोलन करने के लिए आपके पास एक मंच है। आप सिर्फ आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात उठाएं, जाति या धर्म पर आधारित आरक्षण की नहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछले वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। एक ब्राह्मण रसोइए का बेटा, यदि नॉन क्रीमी लेयर के दायरे में आता है तो उसे कोई आरक्षण का लाभ नहीं मिलता जबकि एक लड़की के व्यापारी का बेटा जो ओबीसी समुदाय से आता है उसे आरक्षण का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं आपको कोई राय नहीं दे रहा हूं। ये आप सभी को सोचना-समझना है और आपको अपने विचार आगे कैसे रखने हैं।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र :12 मिनट के भीतर भूकंप के चार झटके, एक महिला की मौत
    Next Article सुशील मोदी की संपत्ति की जांच सीबीआई से करवाए सरकार: राबड़ी देवी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.