Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आर्मी और MES में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, चुटिया से आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    आर्मी और MES में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, चुटिया से आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 11, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में आर्मी और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरविंद प्रसाद बताया गया। वह मूल रूप से आरा (बिहार) के छोटा सासाराम का रहने वाला है। वर्तमान में चुटिया के वाटर पॉइंट, शारदा कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को चुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT के नेतृत्व में लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और चुटिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

    SIT गठित कर की गई कार्रवाई

    सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, आरोपी लंबे समय से लोगों को आर्मी और MES विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहा था। गिरोह के सदस्य भर्ती प्रक्रिया, मेडिकल और ज्वाइनिंग से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को भरोसा दिलाते थे। इसी आधार पर कई युवाओं से बड़ी रकम वसूली गई।

    शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

    इस संबंध में वादी मुन्ना कुमार की लिखित शिकायत पर चुटिया थाना में 10 अप्रैल को 07 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 316(2), 318(4), 338, 336(2), 340(2), 61, 111(3), 111(4) के तहत दर्ज हुआ है।

    छापेमारी में मिले कई फर्जी दस्तावेज

    पुलिस छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से आर्मी भर्ती और MES से जुड़े कई महत्वपूर्ण फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में फर्जी पहचान पत्र, स्मार्ट कार्ड, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

    जप्त सामान की सूची

    पुलिस ने आरोपी के पास से निम्न सामग्री बरामद की है…

    • डॉक्टर की फर्जी मुहर और पैड, जिस पर Dr. Ramesh Mahaseth MBBS Physician Medical Officer, Reg No-73305 लिखा है
    • DELHI Crime का एक फर्जी आईडी कार्ड, जिस पर अरविंद प्रसाद का नाम दर्ज है
    • कैंटिन स्मार्ट कार्ड – 03
    • MES का फर्जी आईडी कार्ड – 02
    • HCL Enterprises का फर्जी आईडी कार्ड – 01
    • आधार कार्ड – 04, पैन कार्ड – 01, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
    • SIM कार्ड – 02, ट्रेनिंग बुकलेट – 01
    • एग्रीमेंट पेपर, ज्वाइनिंग और पोस्टिंग सूचना से संबंधित पत्र
    • 5th Youth Games All India National Championship-2024 के अलग-अलग नाम से 05 फर्जी प्रमाण पत्र
    • मन्नु ठाकुर के नाम पर MES CWE रांची का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और अन्य फर्जी दस्तावेज

    पुलिस जांच में जुटी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। प्राथमिकी में 7 नामजद आरोपी हैं और पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि ठगी की रकम किन-किन खातों में गई और इस नेटवर्क का विस्तार किन जिलों तक है।

    छापामारी दल में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में पुलिस टीम में सिटी सीनियर डीएसपी केवी रमण, चुटिया थानेदार इंस्पेक्टर पूनम कुजूर और चुटिया थाना के अन्य पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    युवाओं को पुलिस की चेतावनी

    पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सेना या सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का दावा करने वाले दलालों के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया केवल आधिकारिक माध्यम से ही होती है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या एजेंट की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य लोगों तथा दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

    Also Read : मरने से पूर्व प्रशांत बोस ने मिसिर बेसरा को लिखा था पत्र, कहा था- अब हथियारबंद संघर्ष आगे बढ़ाना मुश्किल

    आर्मी आर्मी और MES में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी चुटिया से आरोपी गिरफ्तार ₹70 Lakhs Swindled Under the Pretext of Securing Jobs in the Army and MES; Accused Arrested in Chutia
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के खेलगांव में पिकलबॉल का महाकुंभ, 7 राज्यों के 200 खिलाड़ी मैदान में
    Next Article एसएसपी राकेश रंजन ने यातायात सुधार की कमान संभाली, 5 नए पोस्ट के साथ बढ़ी निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.