JoharLive Teem : लोहरदगा जिला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये भाकपा माओवादी का सदस्य फूलेश्वर गंझू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी का सदस्य है। रवींद्र गंझू दस्ता के सदस्य का नाम फूलेश्वर गंझू है। बताया जाता है कि 30 नवंबर को पेशरार में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल था। उसके बाद से ही फूलेश्वर गंझू फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने कहा है कि उसकी गिरफ्तारी से कई और नक्सलियों के बारे में जानकारी मिल सकती है। उससे कई बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
