झारखंड पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। झारखंड गठन के बाद जिलों की पुलिस ने कोर्ट शिकायतवाद के मामलों में निचली अदालतों के निर्देश के बावजूद 5294 एफआईआर दर्ज नहीं की। पूरे मामले में झारखंड हाईकोर्ट अब गंभीर है। झारखंड हाईकोर्ट के स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम(एससीएमएस) राम शर्मा ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है। जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वह प्रत्येक केसवार यह जानकारी दें कि संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई। 
 कैसे मामला आया सामने
 कोर्ट कंप्लेन दर्ज नहीं होने पर औरंगजेब मल्लिक ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने औरंगजेब के मामले में कोर्ट कंप्लेन के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। वहीं सभी जिलों में एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर रिपोर्ट भी मांगी थी। लेकिन जिलों के एसपी ने इस संबंध में रिपोर्ट नहीं दी, ऐसे में झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में रिमाइंडर भी जिलों के एसपी को भेजा था।
 सबसे अधिक लंबित मामले गिरिडीह में
 बीते 19 सालों में कोर्ट कंप्लेन के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के मामले में साहेबगंज जिले की स्थिति सबसे खराब है। साहेबगंज पुलिस ने  1595 मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की है। गढ़वा में 811, देवघर में 491, गिरिडीह में 490 मामलों में पुलिस ने एफआईआर नहीं की। वहीं रांची पुलिस ने 332, चतरा ने 290, हजारीबाग पुलिस ने 312 मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की। 
 जिला       कोर्ट कंप्लेन आए       एफआईआर नहीं
 बोकारो            1979                    283
 चाईबासा           658                     2
 चतरा               1293                    290
 डालटेनगंज       733                      37
 देवघर              2737                     491
 धनबाद            4849                     19
 दुमका              387                       38
 गढ़वा               3024                     811
 गिरिडीह            3417                    490
 गोड्डा                 2204                     197
 गुमला                1028                     65
 हजारीबाग          989                       312
 जमशेदपुर          1539                      33
 जामताडा          1020                      11
 खूंटी                  127                         5
 कोडरमा             2108                     79
 लातेहार               357                      43
 लोहरदगा             746                     19
 पाकुड़                 922                       4
 रामगढ़               182                      73
 रांची                  1299                   332
 साहेबगंज            2548                  1595
 सरायकेला           601                      64
 सिमडेगा             496                      00

 
