Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार, 10 तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार, 10 तस्कर गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में नशे का गंदा धंधा करने वालों को तगड़ा झटका लगा है। रांची पुलिस ने नशे के दस सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम अमित कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू, मुकेश कुमार यादव, मुन्ना यादव, चिकू यादव, सैयद समीर, बेबी परवीन, दीपक कुमार, राजू कुमार, टुटू कुमार साव और लिच्चू महतो बताये गये। इन लोगों को अभियान चलाकर 23 और 24 नवंबर की रात कांके और बरियातु थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है। इनके पास से ब्राउन सुगर, गांजा, कफ सिरप, नकदी और कई उपकरण जब्त किए गए। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर शहर के तमाम इलाकों में नशा और अड्डाबाजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच गुप्त सूचना मिली थी कि कांके इलाके में नशे की कारोबार बैखौफ हो रहा है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आईआईसीएम के पास मैदान में छापामारी की। यहां से चार लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से करीब 50 ग्राम ब्राउन सुगर, एक किलो गांजा, मोबाइल, पैकिंग सामग्री, लाइटर, दो ऑटो और एक स्कूटी जब्त हुई।

    पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर पुलिस ने कोंगे जयपुर गांव में सैयद समीर के घर दबिश दी। यहां से 105 ग्राम ब्राउन सुगर, 1.6 किलो गांजा, 1.81 लाख रुपये नकद, डिजिटल मशीन और बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद हुई। समीर और उसकी पत्नी बेबी परवीन को गिरफ्तार किया गया।

    इसके बाद पुलिस ने ओमनगर, गांधी नगर में दीपक कुमार के घर छापा मारा। यहां से 50 ग्राम ब्राउन सुगर, 60 हजार रुपये नकद और पैकिंग सामग्री मिली। दीपक ने बताया कि पटना के बिहटा निवासी राजू कुमार नशा सामग्री सप्लाई करता है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कांके क्षेत्र में पकड़े गए कुल 8 आरोपियों के पास से 202 ग्राम ब्राउन सुगर, 2.5 किलो गांजा और 2.41 लाख रुपये नकद मिले। इनकी बाजार कीमत करीब 21.50 लाख रुपये आंकी गई है।

    बरियातु थाना क्षेत्र में हरिहरसिंह मोड़ के पास झोपड़पट्टी में छापामारी के दौरान दो युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से एक कार्टन में 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। यह सामान बिना किसी वैध दस्तावेज के रखा गया था। मेडिसिन इंस्पेक्टर  की जांच में यह नशीला पदार्थ पाया गया। दोनों आरोपी पहले भी नशे और महामारी अधिनियम के मामलों में चार्जशीटेड रह चुके हैं।

    कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार लोगों के नाम अमित कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू, मुकेश कुमार यादव, मुन्ना यादव, चिकू यादव, सैयद समीर, बेबी परवीन, दीपक कुमार, राजू कुमार बताये गये। वहीं, बरियातु थाना क्षेत्र से टुटू कुमार साव और लिच्चू महतो को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तार लोगों के पास से 202 ग्राम ब्राउन सुगर, 2.5 किलो गांजा, 20 बोतल कफ सिरप, 241630 रुपये कैश, दो ऑटो, एक स्कूटी, डिजिटल वजन मशीन, मोबाइल फोन और पैकिंग सामग्री पुलिस ने जब्त किये हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

    Also Read : जमीन विवाद में की गयी थी फेरीवाले की ह’त्या, तीन गिरफ्तार

    10 arrested 10 गिरफ्तार Major attack on drug trade in Kanke and Bariatu Ranchi: 10 drug smugglers arrested कांके और बरियातु में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसआईआर के खिलाफ भड़काने वाले मंत्री इरफान अंसारी पर दर्ज हो प्राथमिकी : आजसू
    Next Article फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत संथाल से कर हमने खींची विकास की लकीर : सीएम हेमंत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.