Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : लंबित मामलों का तेजी से हो निपटारा : उपायुक्त
    झारखंड

    रांची : लंबित मामलों का तेजी से हो निपटारा : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020Updated:January 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उपायुक्त, रांची की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित

    रांची : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा सहित म्यूटेशन एवं कोर्ट सम्बन्धित अन्य मामलों की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
    झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 की समाप्ति एवं नई सरकार के गठन के साथ ही जिला प्रशासन, रांची विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पुन: लग गया है। मंगलवार को जिला  समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने 14वीं वित्त, बिरसा आवास योजना, म्यूटेशन मामले, टाना भगत से संबंधित म्यूटेशन मामले, खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण, अन्नपूर्णा योजना सहित कोर्ट से जड़ों मामलों, जनहितकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया।
    बैठक के दौरान राय महिमापत रे ने उपस्थित अधिकारियों को शख्त निदेश जारी करते हुए कहा कि, सभी अपने अपने विभाग से संबंधित जनता की किसी भी लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
    म्यूटेशन से संबन्धित मामलों के निष्पादन हेतु सभी अंचलाधिकारियों को कठोर निदेश दिया गया। साथ ही उनसे म्यूटेशन से संबंधित सभी मामलों का जांच कर जल्द से जल्द निपटारा करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में बनने वाले खेल मैदान से संबंधित जमीन अधिग्रहण/मार्किंग सबंधी प्रगति की समीक्षा की।
    कोर्ट संबंधित सभी मामलों के निपटारे के लिए कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त 14वें वित्त के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके तहत किसी भी अधूरे पड़े वाटर सप्लाई सिस्टम, सोलर लाइट सहित पेवर ब्लॉक संबन्धित लंबित कार्यों को पूरा कर लेने का निदेश दिया गया। बिरसा आवास योजना में किसी लाभुक को आवंटित मकान संबंधित लंबित मामलों का ध्यान दे कर निपटारा करने का निदेश दिया गया।
    अंत में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से सर्दी के मौसम में गरीब लोगों के बीच वितरित किए जाने वाले कम्बल के सफल क्रियान्वयन की भी बारी-बारी से जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ हर कीमत पर लाभुकों तक पहुंचाने का निदेश दिया गया।
    इस दौरान डीडीसी रांची, अनुमण्डल दंडाधिकारी बुंडू, एसी रांची, एडीएम (लॉ एंड आॅर्डर), एसओआर, रांची, एडीएम नक्सल सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Next Article क्रिकेट : इंग्लैंड 63 साल बाद केपटाउन में जीता, सीरीज में 1-1 की बराबरी

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025
    झारखंड

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025
    Latest Posts

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर रांची DC ने आदिकारियों को दिए निर्देश

    July 5, 2025

    एक लाख तीस हजार के जाली नोटों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.