रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वाधान में बहु बाजार स्थित बिशप स्कूल में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया. शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमीते का प्रशिक्षण दिया. साथ ही महिला खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के तकनीक से अवगत कराया. प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी हुआ. शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि आगामी प्रतियोगिता को देखते हुए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें खिलाड़ियों को एडवांस तकनीक से अवगत कराया गया. साथ ही खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडिंग भी हुआ है. जिसका परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा. इस अवसर पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, स्कूल के शिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित थे.
बिशप स्कूल के कराटे खिलाड़ियों को बताई गई फाइट की तकनीक

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

