Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कालेधन के खिलाफ चल रहे अभियान में केंद्र सरकार को मिली बड़ी सफलता : 1038 करोड़ कालाधन हांगकांग भेजने के मामले में 51 पर केस
    जोहार ब्रेकिंग

    कालेधन के खिलाफ चल रहे अभियान में केंद्र सरकार को मिली बड़ी सफलता : 1038 करोड़ कालाधन हांगकांग भेजने के मामले में 51 पर केस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020Updated:January 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। कालेधन के खिलाफ चल रहे अभियान में केंद्र सरकार बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने लंबी जांच के बाद हांगकांग में 1038 करोड़ रुपये का कालाधन जमा कराने के मामले में 51 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें 48 कंपनियां और तीन व्यक्ति शामिल हैं। सीबीआई अधिकारियों ने सोमवार को बताया, यह पैसा तीन सरकारी बैंकों के खातों से 2014 से 2015 के बीच भेजा गया।

    इसमें बैंक अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है।
    सीबीआई के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ तीन जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई। जिन 48 कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें से ज्यादातर के मालिक चेन्नई के रहने वाले हैं। वहीं, एफआईआर में मोहम्मद इब्रामसा जॉनी, जिंता मिधार और निजामुद्दीन को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई और पीएनबी के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर 2014-15 के बीच 1038.34 करोड़ रुपये का कालाधन विदेश भेजा।

    सीबीआई को सूचना मिली थी कि इन कंपनियों के नाम पर तीन सरकारी बैंकों की चार स्थानीय शाखाओं में 51 चालू खाते खोल गए। इनमें से 24 खातों से 488.39 करोड़ रुपये की राशि डालर में भेजी गई। यह रकम सामान के आयात के बदले एडवांस के तौर पर भेजी गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक आयातित सामान की कीमत और भेजी गई रकम में काफी अंतर था। वहीं, 27 खातों के जरिये भारतीय पर्यटकों की विदेश यात्रा के नाम पर 549.95 करोड़ रुपये भेजे गए।

    सीबीआई के मुताबिक रकम भेजने का सारा आधार फर्जी था।
    सीबीआई ने इन कंपनियों की ऑडिट जांच में पाया कि इनका कुल कारोबार लाखों रुपये में है, जबकि रकम करोड़ों में भेजी गई। यही नहीं, जब-जब रकम भेजी गई इस मामले में शामिल बैंक अधिकारियों सहित अन्य लोगों को घूस के तौर पर नकद कमीशन दिया गया। सीबीआई इस मामले में संदेह के घेरे में आए बैंक अधिकारियों की भी जांच कर रही है। सीबीआई ने हांगकांग से इस मामले की विस्तार रिपोर्ट देने की गुजारिश की है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : स्वास्थ्य समिति में 238 पदों पर नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन
    Next Article दूध में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए ये है चमत्कारी फायदे

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.