Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 9:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»5वीं झारखण्ड विधानसभा के पहले सत्र का पहला दिन बगैर नेता प्रतिपक्ष ही चला सदन
    जोहार ब्रेकिंग

    5वीं झारखण्ड विधानसभा के पहले सत्र का पहला दिन बगैर नेता प्रतिपक्ष ही चला सदन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharlive Team

    रांची। 5वीं विधानसभा के पहले सत्र का पहला दिन बिना विपक्ष के नेता के ही चला। नई विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा है। इसके 25 विधायक चुनाव जीत कर आए हैं। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहला तीन दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हुआ, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है कि बगैर नेता प्रतिपक्ष के ही सदन चला। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी ने झारखंड के नवनिर्वाचित 78 विधायकों को शपथ दिलायी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन इसपर सर्वसम्मति बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष ही नहीं था।
    करारी हार के बाद पार्टी की आंतरिक स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव परिणाम आने के 14 दिनों बाद भी विपक्ष में बैठी भाजपा अबतक विधायक दल का नेता भी नहीं चुन पाई है। पार्टी किसी एक विधायक पर सर्वसम्मति नहीं बना पा रही है। इस मामले को लेकर पार्टी पदाधिकारी और विधायक असमंजस की स्थिति में हैं और इसके लिए उनके पास कोई ठोस जवाब भी नहीं है।
    हालांकि सत्र शुरू होने से एकदिन पहले 5 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें पार्टी ने सदन में निर्णय लेने के लिए तीन विधायकों की कमिटी बना दी। इनमें खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, रांची विधायक सीपी सिंह और राजमहल विधायक अनंत ओझा को सामूहिक जिम्मेदारी दी गई है।

    खरवांस के बाद विधायक दल के नेता पर निर्णय लेगी पार्टीः अनंत ओझा

    राजमहल विधानसभा सीट से दूसरी बार जीत कर आये भाजपा विधायक अनंत ओझा ने संस्कृत में शपथ ली। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि खरवांस के बाद विधायक दल के नेता पर पार्टी निर्णय ले लेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले सदन में किसी भी मामले या कोई रणनीति बनाने के लिए तीनों विधायकों को अधिकृत किया गया है। आज भी स्पीकर के चुनाव के मामले में तीनों ने मिलकर निर्णय लिया और विपक्ष ने कोई अपना उम्मीदवार नहीं दिया।

    स्पीकर का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और द्वितीय अनुपूरक बजट 7 जनवरी को

    पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र छह जनवरी से शुरू हुआ। इसमें सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके अलावा दूसरे दिन 7 जनवरी को स्पीकर का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। अंतिम दिन 8 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और मतदान होगा। इसके बाद द्वितीय अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद एवं मतदान होगा।

    सिर्फ एक नामांकन, झामुमो के रवींद्रनाथ महतो का स्पीकर बनना तय

    78 नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के बाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दोपहर 12 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था। सत्ता पक्ष के झामुमो विधायक रवींद्रनाथ महतो ने इसके लिए नामांकन किया। इससे स्पष्ट हो गया है कि रवींद्रनाथ महतो का स्पीकर बनना लगभग तय है।

    छह माह के अंदर होगा दुमका विस सीट पर उपचुनाव

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो सीटों दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर उनकी जीत हुई थी। उन्होंने आज दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया और बरहेट के विधायक के रूप में शपथ ली। अब छह माह के अंदर दुमका सीट पर उपचुनाव होना तय है। सूत्रों की मानें तो हेमंत के छोड़ने के बाद दुमका सीट से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के चुनाव लड़ने की चर्चा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि झामुमो ने नहीं की है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेकिंग के नाम पर फर्जी पुलिसकर्मी बन हार्डवेयर दुकान के स्टाफ को बनाया निशाना, झोले में रखा 1.80 लाख लूटा
    Next Article रांची : देशव्यापी हड़ताल की तैयारियां पूरीः प्रकाश विप्लव

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.