Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया टॉवेल, महिला की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में एडमिट
    झारखंड

    ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया टॉवेल, महिला की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में एडमिट

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. जीवन बचाने से लेकर लोगों की सेहत सुधारने में उनका अहम रोल होता है. लेकिन डॉक्टर की एक छोटी सी गलती की वजह से मरीज की जान पर बन आई है. आपरेशन के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में ही टॉवेल छोड़ दिया. जिससे कि वह पिछले 4 महीने से असहनीय दर्द झेल रही है. अब रिम्स पहुंचने के बाद महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है. वहीं मरीज के परिजनों ने डालसा सचिव को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है. बता दें कि चार महीने पहले महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने टॉवेल उसके पेट में ही छोड़ दिया था. जिसके बाद से महिला दर्द से परेशान थी.

    क्या है पूरा मामला

    लोहरदगा के मसमानों की रहने वाली कौशिला देवी का ऑपरेशन लोहरदगा सदर अस्पताल में किया गया. इस दौरान टॉवेल पेट में ही छोड़ दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब आपरेशन के 4 माह बाद महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया. इन चार महीनों के दौरान महिला असहनीय पेट दर्द से परेशान रही. 26 जून को महिला कौशिला देवी के पेट का ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के कुछ घण्टों के बाद ही उसे दर्द होने लगा. समस्या बताने पर डॉक्टर ने दर्द की दवाइयां दी. दर्द कम होने की बजाय बढ़ता रहा. महिला ने दूसरे डॉक्टर से संपर्क किया. जिसने रिपोर्ट देखने पर बताया कि उसकी पेट में कपड़े का टुकड़ा छूट गया है. यह सुनते ही महिला और उसके परिजन को शॉक लगा. परिजनों ने बिना देर किए उसे रिम्स में एडमिट कराया. डॉ मीना मेहता की यूनिट में इलाज शुरू कर दिया गया है. वहीं पीड़ित महिला ने डालसा प्रतिनिधि अनीता यादव को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं अनीता यादव ने कहा कि मरीज की हरसंभव मदद की जाएगी.

    वहीं इस मामले में लोहरदगा के सिविल सर्जन राजमोहन खलखो ने कहा कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. मेरे ज्वाइन करने के पहले का मामला है. फिलहाल मामला संज्ञान में आया है तो इसमें संबंधित लोगों से जानकारी ली जाएगी.

    Doctor God health ill health important role Johar Live left towel mistake operation patient's life ranchi saving life second form stomach woman अहम रोल ऑपरेशन गलती छोड़ दिया टॉवेल जीवन बचाने जोहार लाइव डॉक्टर दूसरा रूप पेट बिगड़ी तबीयत भगवान मरीज की जान महिला रांची सेहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा में चलती वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
    Next Article सीसीएल कोलयरी सिरका को 10 महीने के लिए मिला कोयला उत्पादन सीटीओ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.