Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ पर रिपोर्ट मैनेज के लिए पैसे मांगने का आरोप, लालपुर में एफआईआर
    खेल-सिनेमा

    हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ पर रिपोर्ट मैनेज के लिए पैसे मांगने का आरोप, लालपुर में एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2023Updated:November 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हॉकी इंडिया पैसों की बंदरबांट का आरोप कोई नया नहीं है. वहीं भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच सीबीआई  कर रही है तो कुछ मामले कोर्ट में है. अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर हॉकी तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष सरल तलवार ने रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं इसकी शिकायत हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की से भी की गई है. जिसमें अध्यक्ष से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है. वहीं इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद महासचिव भोलानाथ सिंह ने 21 नवंबर को लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

    क्या लिखा है पत्र में

    हॉकी इंडिया ने सरल तलवार की अध्यक्षता वाली हॉकी तेलंगाना कमिटी को भंग कर एड हॉक कमिटी का गठन कर दिया है. जिसके बाद तलवार ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को पत्र लिखा है. पत्र में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. सरल तलवार की ओर से कहा गया है कि ग्रीवांस रिड्रेसल कमिटी की रिपोर्ट मैनेज करने के लिए भोलानाथ सिंह ने 20 लाख रुपए की मांग की. आरोप संबंधी ये पत्र 21 नवंबर को हॉकी इंडिया के सोशल मीडिया ग्रुप में डाला गया.

    तलवार ने लगाए हैं आरोप

    हॉकी इंडिया की एजीएम 3 नवंबर को हुई थी. इसके बाद हॉकी तेलंगाना के मुद्दे को लेकर सरल तलवार भोलानाथ सिंह से मिले. जिसमें भोलानाथ ने कहा कि यह सब उनके कहने पर हो रहा है. साथ ही अफर दिया कि अगर आप ये मसला सेटल करना चाहते हैं तो ग्रीवांस रिड्रेसल कमिटी की रिपोर्ट को मैनेज करने के लिए 25 लाख रुपए कमांडर आर के श्रीवास्तव के जरिए जमा करवा दें तो 7 दिन के अंदर रिपोर्ट मैनेज हो जाएगा. इस राशि में से 10 लाख ग्रीवांस रिड्रेसल कमिटी के चेयरमैन को दिए जाएंगे. आरके श्रीवास्तव ने भी इशारों में पैसे देने की वकालत की. इसके अलावा भोलानाथ सिंह ने 25 लाख रुप राज्य संघों को मिलने वाले ग्रांट के जरिए वापस करने का भी प्रलोभन दिया. जिसमें यह भी शर्त रखी कि ग्रांट में मिलने वाले फंड की 10% राशि उन्हें (भोलानाथ सिंह) देनी होगी. जिस पर तलवार ने पैसे देने से साफ मना कर दिया.

    ये भी लगे आरोप

    तलवार के अनुसार भोलानाथ सिंह ने उनसे कहा कि मैंने ऐसी परिस्थितियां बना दी हैं कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और सीईओ एलेना नॉर्मन भी जल्द ही इस्तीफा दे देंगे. साथ ही कहा कि हॉकी तेलंगाना के जैसे ही कई राज्य उनका सम्मान नहीं कर रहे. आनेवाले दिनों में बिहार, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर, त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, अंडमान निकोबार और कर्नाटक जैसे राज्यों का भी यही हाल होगा.

    allegation Bholanath case cbi Corruption Court Demand for money Fir Former President General Secretary Hockey India Hockey Telangana investigation Johar Live Lalpur money laundering ranchi Report Manage Saral Talwar Shocking आरोप एफआईआर कोर्ट चौंकाने वाला जांच जोहार लाइव पूर्व अध्यक्ष पैसे मांगने पैसों की बंदरबांट भोलानाथ भ्रष्टाचार महासचिव मामला रांची रिपोर्ट मैनेज लालपुर सरल तलवार सीबीआई हॉकी इंडिया हॉकी तेलंगाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, बुजुर्ग दंपत्ति घायल
    Next Article …आखिरकार मंडप से उठाकर गिरिडीह पुलिस ने दूल्हा को क्यों भेजा जेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.