Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 5:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने किया 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण
    जोहार ब्रेकिंग

    जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने किया 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने मंगलवार को 28वें सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।

    जनरल नरवाणे ने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जनरल रावत सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद आज ही पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नयी जिम्मेदारी संभालेंगे।

    उन्होंने सुबह गार्ड ऑफ ऑनर के बाद कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वह (जनरल नरवाणे) सेना को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

    जनरल नरवाणे काे सितंबर में सेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पहले सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे, जो चीन के साथ लगती भारत की लगभग 4,000 किलोमीटर सीमा की सुरक्षा करती है।

    जनरल नरवाणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की सातवीं बटालियन में कमीशन मिला था।

    उन्होंने अपने 37 वर्षों के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांतिकाल और अत्यधिक सक्रिय आतंकवाद रोधी वातावरण में कई कमांड और स्टाफ नियुक्तियों के लिए काम किया है।

    उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर एक पैदल सेना ब्रिगेड की कमान भी संभाली है।

    जम्मू और कश्मीर में अपनी बटालियन की कमान प्रभावी ढंग से संभालने के लिए जनरल नरवाणे को ‘सेना मेडल’ (विशिष्ट) से सम्मानित किया गया था।

    उन्हें नागालैंड में असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाओं के लिए ‘विशिष्ट सेवा पदक’ और प्रतिष्ठित स्ट्राइक कोर की कमान संभालने के लिए ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’से भी नवाजा जा चुका है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेयर ने 400 लोगों के बीच बांटे कंबल
    Next Article ठंड का कहर, रांची में 6.5 तक पहुंचा पारा, 02-03 जनवरी को कई इलाकों में बारिश की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़कागांव में दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025
    Latest Posts

    बड़कागांव में दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 10, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.