Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 9:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में दो गिरफ्तार, मृतका के सामान और हत्या में प्रयुक्त कार बरामद
    झारखंड

    खूंटी : महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में दो गिरफ्तार, मृतका के सामान और हत्या में प्रयुक्त कार बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2019Updated:December 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    खूंटी । खूंटी थाना के तिरिलडीह गांव में 26 दिसंबर को बरामद महिला की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने एक महिला के अलावा फिरदौस रसीद को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक आरोपित अब भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से मृतका के सामान और हत्या में प्रयुक्त ऑल्टो 800 कार और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। खूंटी थाने में सोमवार की शाम प्रेस सम्मेलन में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने बताया कि उनके निर्देश पर एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित फिरदौस और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर राधेश्याम तिवारी, दिग्विजय सिंह, राजेश प्रसाद रजक, खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो,एसआई मीरा सिंह, नरसिंह मुंडा, पुष्पराज कुमार, रजनीकांत , रंजीत कुमार यादव,बिबरजू प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, पंकज कुमार, विवेक प्रशांत आदि शामिल थे।

    कर्ज के लेन-देने को लेकर की गयी थी हत्या

    एसपी ने बताया कि फिरदौस और गिरफ्तार महिला जुए में मोटी रकम के अलावा गहने भी हार गये थे। उन्होंने विनिता तिर्की से लगभग एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने से बचने के लिए फिरदौस, उक्त महिला और फिरदौस के एक दोस्त ने विनिता को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन तीनो विनिता को किसी रेस्टोरेंट में पार्टी करने की बात कहकर घर से ले गये और रिंग रोड में कार के अंदर ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। तीनों अपराधी पहचान छिपाने के लिए शव को लेकर खूंटी जिले के तिरिलडीह गांव के पास पहुंचे और तेल छिड़कर कर शव को जलाने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि तीसरा अपराधी भी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : महिला का अधजला शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    Next Article उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रकृति, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण का किया आह्रान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर ट्रेलर यूनियन का ऐलान, उत्पादन ठप करने की चेतावनी…

    July 18, 2025
    झारखंड

    पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ‘गांव की सरकार’ को उतारा जाए धरातल पर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    July 18, 2025
    झारखंड

    बिहार में बीजेपी-जेडीयू की हत्यारी सरकार,17 दिन में 56 हत्याएं, PM मोदी और ललन सिंह की चुप्पी शर्मनाक : कैलाश यादव

    July 18, 2025
    Latest Posts

    बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा भारत का गौरवशाली अतीत…

    July 18, 2025

    टाटा प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर ट्रेलर यूनियन का ऐलान, उत्पादन ठप करने की चेतावनी…

    July 18, 2025

    पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ‘गांव की सरकार’ को उतारा जाए धरातल पर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    July 18, 2025

    बिहार में बीजेपी-जेडीयू की हत्यारी सरकार,17 दिन में 56 हत्याएं, PM मोदी और ललन सिंह की चुप्पी शर्मनाक : कैलाश यादव

    July 18, 2025

    रातू अंचल और सामुदायिक केंद्र का DC मंजूनाथ ने किया औचक निरीक्षण, कहा – कार्यालय में बिचौलियों की कोई जगह नहीं

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.