JoharLive Team
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को हरिवंश ने पुस्तक भी भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी। झारखंड की समस्त जनमानस की अपेक्षा के अनुरूप राज्य प्रगति के नए मापदंड स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना है और नया राज्य गढ़ना है।
हरिवंश के अतिरिक्त राज्य के दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडलों से रांची पहुंचे लोगों ने भी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास में दिनभर चहल-पहल रही। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे। इनमें सभी समुदाय और वर्गों के लोग शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन बधाई देने पहुंचे लोगों से सहर्ष मिले और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।




