Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 10:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राज्‍यपाल ने दी शुभकामना
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राज्‍यपाल ने दी शुभकामना

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शपथ ली है। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के सत्‍यानंद भोक्‍ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले मुख्‍यमंत्री की ओर से राजभवन को इन मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए सूची भेजी गई है। समझा जा रहा है कि खरमास के बाद अब हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें सभी नामों पर फैसला होगा। फिलहाल कांग्रेस से पांच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से छह और राजद से एक को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फॉर्मूले पर महागठबंधन में सहमति बनी है।

    राजद कोटे से सत्‍यानंद भोक्‍ता ने ली मंत्री पद की शपथ

    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिपरिषद में बतौर मंत्री राजद कोटे से सत्‍यानंद भोक्‍ता ने शपथ ली है। चतरा के विधायक सत्‍यानंद भोक्‍ता को राज्‍यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद भोक्‍ता ने सीएम हेमंत सोरेन और आगंतुकों से मिलकर उनका अभिवादन किया।

    रामेश्‍वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में रामेश्‍वर उरांव कांग्रेस कोटे से दूसरे मंत्री बनाए गए हैं। झारखंड कांग्रेस के अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव को राज्‍यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आइपीएस सेवा से वीआरएस लेकर राजनीति में आए रामेश्‍वर उरांव दो बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

    कांग्रेस विधायक दल के नेता और पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम ने कांग्रेस के कोटे से पहले मंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने के बाद आलमगीर आलम ने मंच पर बैठे नेताओं से बारी-बारी से मुलाकात की। अब रामेश्‍वर उरांव शपथ ले रहे हैं।

    राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने झारखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई। इस दौरान हेमंत ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब हेमंत सोरेन के मंत्रिपरिषद के सदस्‍यों को शपथ दिलाई जा रही है। आलमगीर आलम, रामेश्‍वर उरांव और सत्‍यानंद भोक्‍ता को हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या की
    Next Article अंदर शपथ ग्रहण चल रहा था, मीडिया कर्मी बाहर ही रहे

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.